Wednesday, July 1, 2026 |
Home Editorialचीन के लोग किफायती विकल्पों को दे रहे हैं प्राथमिकता

चीन के लोग किफायती विकल्पों को दे रहे हैं प्राथमिकता

by Business Remedies
0 comments
punit jain

किसी समय चीन का हर ओर प्रभुत्व-सा था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह कम होता जा रहा है। जहां एक ओर चीन में उपभोक्ता खर्च में भारी कमी आई है। शंघाई जैसे बड़े शहरों में वर्ष, 2024 के पहले छह महीनों में उपभोक्ता खर्च पिछले साल की तुलना में 2.3फीसदी कम हो गया है। लोगों ने महंगे उत्पादों से दूरी बना ली है और अब वे सस्ते और किफायती विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे लग्जरी उत्पादों और ब्रांडेड वस्तुओं की बिक्री में गिरावट आई है। वहीं चीन में प्रॉपर्टी मार्केट जो पहले निवेश का सबसे बड़ा स्रोत था, अब ठंडा पड़ गया है। इससे न केवल घरों की बिक्री प्रभावित हुई है, बल्कि इससे जुड़े अन्य उद्योगों पर भी बुरा असर पड़ा है। जहां उपभोक्ता खर्च में कमी के चलते चीन की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी समस्याएं उभर रही हैं। प्रॉपर्टी फर्म एवखांडे की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी हॅगची व उसकी दो सहायक यूनिट्स दिवालिया हो चुकी हैं। जून, 2023 के अंत तक लगभग 30 फीसदी इंडस्ट्रियल कंपनियां घाटे में चल रही थीं। वहीं चीन में छोटे और मध्यम उद्योगों की स्थिति भी खराब हो रही है। साल की पहली छमाही में, घाटा उठाने वाली इंडस्ट्रियल कंपनियों की संख्या 44 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसके अलावा वर्ष,2023 की शुरुआत में ही इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली आठ बड़ी कंपनियां बंद हो गईं या उन्होंने प्रोडक्शन रोक दिया। ईवी के सहायक उद्योग भी इस संकट से अछूते नहीं रहे हैं और पिछले साल हजारों की संख्या में ईवी से संबंधित कंपनियां बंद हो चुकी हैं। वैसे तो चीन की सरकार ने इस स्थिति को संभालने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी माह सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्टेट काउंसिल ने बीस सूत्री योजना पेश की, जिसका उद्देश्य बच्चों, बुजुर्गों की देखभाल, शिक्षा, स्पोर्ट्स और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा देना है। सरकार के ये प्रयास इस बात को दर्शाते हैं कि वे आर्थिक गतिविधियों में आई इस गिरावट से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति से निपटना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। चीन में उपभोक्ता खर्च और आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार को लंबी अवधि के प्रभावी उपायों की जरूरत होगी।



You may also like

Leave a Comment