Tuesday, June 30, 2026 |
Home Business Remediesआज खुलेगा ‘Sunlight Recycling Industries Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Sunlight Recycling Industries Limited’ का IPO

निवेशक 14 अगस्त 2024 तक कर सकेंगेंं कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Sunlight Recycling Industries Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के खेड़ा आधारित कंपनी ‘Sunlight Recycling Industries Limited’ तांबे के स्क्रैप को रिसाइकल करके तांबे के विभिन्न उत्पादों का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नए संयंत्र और मशीनरी की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर १४ अगस्त को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: Sunlight Recycling Industries Limited की स्थापना 2012 में हुई थी और यह बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के लिए तांबे के स्क्रैप को रिसाइकल करके तांबे की छड़ें और तार, तांबे के अर्थिंग तार, तांबे के अर्थिंग स्ट्रिप्स, तांबे के कंडक्टर, तांबे के तार की छड़ें आदि बनाती है। कंपनी का उत्पाद पोर्टफोलियो एक विविध उत्पाद श्रृंखला प्रदान करता है जिसमें ग्राहक विनिर्देशों के अनुसार विभिन्न प्रकार के ग्रेड, मोटाई, चौड़ाई और मानकों के आधार वाले सभी प्रकार के तांबे के उत्पादों शामिल हैं।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 394 करोड़ रुपए एवं 2.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 937.91 करोड़ रुपए एवं 4.26 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 1150.39 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 5.60 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 1166.55 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 8.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में तक कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 0.76 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में तक कंपनी की कुल असेट्स 63.21 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 20.03 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 12.03 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 34.91 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.76 गुना का है।

IPO के संबंध में जानकारी:Sunlight Recycling Industries Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 14 अगस्त 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 28,80,000 शेयर 100 रुपए से 105 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 30.24 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment