Friday, July 3, 2026 |
Home Business Remediesआज खुलेगा ‘Saraswati Saree Depot Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Saraswati Saree Depot Limited’ का IPO

निवेशक 14 अगस्त 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर।महाराष्ट्र के कोल्हापुर आधारित ‘Saraswati Saree Depot Limited’ मुख्य रूप से महिलाओं परिधानों के निर्माण और थोक बिक्री में संलग्न देश की प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर १४ अगस्त को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: 1996 में स्थापित, Saraswati Saree Depot Limited महिलाओं के परिधानों के निर्माण और थोक बिक्री में लगी हुई है। कंपनी का प्राथमिक व्यवसाय साडय़िों का थोक (बी2बी) सेगमेंट है। कंपनी महिलाओं के परिधान, जैसे कुर्तियां, ड्रेस सामग्री, ब्लाउज के टुकड़े, लहंगा, बॉटम्स आदि के थोक व्यवसाय में भी संलग्न है। कंपनी नियमित रूप से भारत के विभिन्न राज्यों में 900 से अधिक बुनकरों/ आपूर्तिकर्ताओं से साडय़िाँ और अन्य महिलाओं के परिधान मंगवाती है। वर्तमान में, कंपनी की उत्पाद सूची में 300,000 से अधिक विभिन्न एसकेयू सूचीबद्ध हैं। कंपनी मुख्य रूप से दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में उत्पाद बेचती है, जिसमें मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं और कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 15,000 से अधिक अद्वितीय ग्राहकों को सेवा प्रदान की है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 550.30 करोड़ रुपए एवं 12.30 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल राजस्व 603.51 करोड़ रुपए एवं 22.97 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में 612.58 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 29.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 4.83 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 तक कंपनी की कुल असेट्स 205.93 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 141 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 43.48 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.67 गुना का है।

IPO के संबंध में जानकारी:
– IPO खुलने की तारीख : सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का आईपीओ आज खुलेगा।
– IPO बंद होने की तारीख: आईपीओ 14 अगस्त को बंद होगा।
– प्राइस बैंड : आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
– लॉट साइज : लॉट साइज 90 शेयरों का है।
– IPO का आकार : IPO का आकार करीब 160 करोड़ रुपये है।
– शेयरों का अलॉटमेंट : आईपीओ क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 16 अगस्त को फाइनल हो सकता है।
– लिस्टिंग : लिस्टिंग BSE and NSE पर 20 अगस्त को होगी।



You may also like

Leave a Comment