Tuesday, July 14, 2026 |
Home Metro City Specialराजस्थान चैंबर और जेम ई-मार्केट प्लेस के मध्य हुआ एमओयू

राजस्थान चैंबर और जेम ई-मार्केट प्लेस के मध्य हुआ एमओयू

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जयपुर एवं जेम ई-मार्केट प्लेस के मध्य आज एमओयू साइन किया गया। इस एमओयू का उद्देश्य चेंबर के सदस्यों को ही मार्केट की सुविधा का लाभ देना है।
इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में ई मार्केट एक ऐसा माध्यम है जो सरकारी विभागों के क्रय को पूर्ण पारदर्शित प्रक्रिया उपलब्ध करवा रहा है साथ ही उत्पादकों तथा सेवा प्रदाताओं को भी आसानी से क्रेता उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होने कहा कि हमे आशा है की यह एमओयू एक मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. जैन ने कहा जेम ई -मार्केट में व्यापारियों की समस्या निवारण हेतु एक सेल का गठन भी किया जाना चाहिये।
उन्होंने कहा कि इससे एमएसएमई सेक्टर को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का मुख्य ध्यान ई-मार्केट पर ही है और इस हेतु शीघ्र नीति भी में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से चैंबर अपने सदस्यों को जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन समय पर करता रहेगा तथा जेम ई -मार्केट के सहयोग से अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर चैंबर कार्यकारिणी के सदस्य गण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. एस. जैमिनी, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, गोपाल प्रसाद गुप्ता, मानद महासचिव आनंद महरवाल, मानंद सयुक्त सचिव दुली चन्द कडेल, सदस्या भावना खंडेलवाल, संजय भंसाली, चैम्बर के कार्यकारी निदेशक योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, उपस्थित रही। वही जेम ई-मार्केट की ओर से ्रष्टश्वह्र ए.सी. मुरलीधरन, पीयूष कुमार व इशा महाजन आदि उपस्थित रहे। अंत में चैम्बर के वरिष्ट उपाध्यक्ष डी. एस. भंडारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया



You may also like

Leave a Comment