M&A Activity में बढ़ोतरी
Technology Services सेक्टर में Mergers and Acquisitions यानी M&A Activity का फोकस अब उन कंपनियों की ओर बढ़ रहा है, जो Enterprise AI को वास्तविक Business Operations में लागू करने की क्षमता रखती हैं। EY की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां अब केवल AI प्रयोगों तक सीमित न रहकर इसे बड़े स्तर पर अपने Operations में शामिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
Q3 में बढ़े Deals
EY की रिपोर्ट ‘Technology Services Deal Insights: Q3 CY26 Deal Round-up’ के अनुसार, July-September 2026 तिमाही में कुल 247 Transactions घोषित हुए। यह पिछली तिमाही के 236 Deals के मुकाबले 4.7 प्रतिशत अधिक है। इन Deals की Disclosed Value करीब $5.3 Billion रही, जिसमें चार बड़े Transactions की हिस्सेदारी लगभग $2.8 Billion रही।
Data और AI में 28% की बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार, Q3 CY26 में Data और AI से जुड़े Deals में पिछली तिमाही के मुकाबले करीब 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। Buyers का ध्यान Data Modernisation, Data Governance और AI-ready Infrastructure जैसी क्षमताओं वाली कंपनियों पर रहा।
AI-Native Services बनी नई Investment Theme
AI-Native Services भी Investment का एक प्रमुख क्षेत्र बनकर उभरी है। Buyers Agentic Delivery Models, Reusable Intellectual Property, Specialised Engineering और Implementation Capabilities वाली कंपनियों में रुचि दिखा रहे हैं।
Enterprise AI पर बढ़ी जांच
EY India की Partner, Investment Banking – TMT, Shivani Nagpaul के अनुसार, Enterprise AI के Production में जाने के साथ Buyers अब ऐसे Data Foundations और Application Expertise की तलाश कर रहे हैं, जो AI Investments को मापने योग्य Business Outcomes में बदल सकें। Report में AI-led Revenue, Proven Use Cases और Reusable Solutions पर बढ़ती Scrutiny का भी उल्लेख किया गया है।
Private Equity की हिस्सेदारी बढ़ी
Q3 CY26 में Private Equity-backed Consolidation की हिस्सेदारी कुल Deal Volume में 41 प्रतिशत रही, जो H1 CY26 के 36 प्रतिशत से अधिक है। Direct Private Equity Investments 17 प्रतिशत पर स्थिर रहे, जबकि Strategic Buyers की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत रही।
Managed Services और Cloud का दबदबा
Segment-wise देखा जाए तो Managed Services Providers करीब 24 प्रतिशत Deals के साथ सबसे आगे रहे। Cloud Services Providers की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत और Data & Analytics की 13 प्रतिशत रही। इन तीनों Segments ने मिलकर Q3 की कुल Deal Activity का करीब 59 प्रतिशत हिस्सा बनाया।
