Thursday, November 19, 2026 |
Home Corporate WorldBenchmark Infotech Services Limited के छमाही EBITDA में 126.93 फीसदी और Profit Before Tax में 58.95 फीसदी की वृद्धि

Benchmark Infotech Services Limited के छमाही EBITDA में 126.93 फीसदी और Profit Before Tax में 58.95 फीसदी की वृद्धि

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Kolkata आधारित IT और Digital Infrastructure Solutions प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी Benchmark Infotech Services Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के Financial Results घोषित कर दिए हैं। कंपनी द्वारा जारी Profit and Loss Statement और Investor Presentation के अनुसार, Operational Efficiency और Cost Control के दम पर कंपनी के Operating Profit यानी EBITDA में सालाना आधार पर 126.93 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का EBITDA बढ़कर 3.36 करोड़ रुपए (336.15 लाख रुपए) पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 1.48 करोड़ रुपए (148.13 लाख रुपए) था। इस दौरान कंपनी का EBITDA Margin भी 10.61 फीसदी से बढ़कर 24.16 फीसदी के मजबूत स्तर पर पहुंच गया है।

Revenue की बात करें तो वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का Operating Revenue 13.91 करोड़ रुपए (1,391.07 लाख रुपए) रहा, जो पिछले साल की समान अवधि (1,396.71 लाख रुपए) के मुकाबले लगभग स्थिर (-0.40%) बना रहा। वहीं, Other Income (14.18 लाख रुपए) को मिलाकर कंपनी का Total Revenue सालाना आधार पर 0.50 फीसदी की मामूली घटत के साथ 14.12 करोड़ रुपए (1,412.28 लाख रुपए) के मुकाबले 14.05 करोड़ रुपए (1,405.25 लाख रुपए) दर्ज किया गया। Material Cost में कमी आने से कंपनी का Total Expense सालाना आधार पर 15.43 फीसदी घटकर 1,264.15 लाख रुपए से 1,069.10 लाख रुपए रह गया। बेहतर Operating Profitability के कारण कंपनी का Profit Before Tax सालाना आधार पर 58.95 फीसदी उछलकर 1.80 करोड़ रुपए (179.57 लाख रुपए) से 2.85 करोड़ रुपए (285.42 लाख रुपए) हो गया। हालांकि, Higher Tax Expense 173.00 लाख रुपए के कारण Profit After Tax सालाना आधार पर 20.51 फीसदी घटकर 1.41 करोड़ रुपए (141.42 लाख रुपए) के मुकाबले 1.12 करोड़ रुपए (112.42 लाख रुपए) दर्ज किया गया।

इन Results पर टिप्पणी करते हुए Benchmark Infotech Services Limited के Promoter, Chairman एवं Managing Director विनीत कुमार गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही कंपनी के लिए निरंतर प्रगति का दौर रहा है। उन्होंने अक्टूबर 2026 में NSE Emerge पर सूचीबद्ध हुए कंपनी के IPO को एक महत्वपूर्ण Milestone बताते हुए कहा कि नए Issue से प्राप्त राशि का उपयोग Working Capital की जरूरतों और Growth Opportunities को आगे बढ़ाने में किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी अपने IT Infrastructure और System Integration Business को मजबूत करने के साथ-साथ Data Centre, Artificial Intelligence (AI) और Cybersecurity में अपनी Capabilities का विस्तार कर रही है, जिसमें BSNL और RailTel के साथ कंपनी का Strategic Empanelment महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Company Profile: वर्ष 2007 में स्थापित और Kolkata (West Bengal) मुख्यालय वाली Benchmark Infotech Services Limited एक प्रमुख Integrated IT और Digital Infrastructure Solutions Provider कंपनी है। ISO 9001:2015 और ISO/IEC 27001:2022 Certified तथा Department of Telecommunications (DoT) से IP-1 Licence प्राप्त यह कंपनी देश के 11 राज्यों में Government Departments, Public Sector Undertakings (PSUs) और Corporate Clients को अपनी Services देती है। कंपनी के प्रमुख Clients में RailTel, BSNL, Power Grid, Airports Authority of India (AAI), Coal India, DRDO, Indian Railways और NHPC शामिल हैं, जिनके लिए कंपनी Networking, Fibre Optic Infrastructure, Data Centre, Cloud, AI Lab और Annual Maintenance Contract (AMC) जैसी Turnkey Projects क्रियान्वित करती है।



You may also like

Leave a Comment