जयपुर। Kolkata आधारित Ready-made Garment निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Fascinate Textiles Limited अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करते हुए West Bengal के Howrah में एक नया Manufacturing Plant स्थापित करने जा रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस नए Plant का उद्घाटन 21 नवंबर 2026 को Srijan Industrial Logistic Park, NH-6 Bipanna Road, Saraswati Bridge के पास, Howrah (Kolkata) में किया जाएगा। Market की बढ़ती Demand को पूरा करने और टिकाऊ व आधुनिक उत्पादन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कंपनी यह विस्तार कर रही है।
विवरण के अनुसार, वर्तमान में कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता लगभग 54,00,000 Pieces है, जबकि Multiple Shifts में In-house Production के जरिए कंपनी लगभग 57,61,702 Pieces का उपयोग कर रही है। इस नए संयंत्र के माध्यम से कंपनी लगभग 26,00,000 Pieces की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने जा रही है, जिसे अगले 2 से 3 महीनों के भीतर चालू कर लिया जाएगा। इस Project के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए से 16 करोड़ रुपए के Investment की आवश्यकता है, जिसका वित्तपोषण कंपनी के IPO से प्राप्त राशि के माध्यम से किया जाएगा। इस विस्तार से कंपनी की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 80 लाख Pieces के स्तर पर पहुंच जाएगी।
Company Profile: वर्ष 2017 में स्थापित और Barasat (Kolkata, West Bengal) मुख्यालय वाली Fascinate Textiles Limited (पूर्व में Fascinate Textiles Private Limited) एक ISO 9001:2015 और SEDEX प्रमाणित Ready-made Garment निर्माता कंपनी है। कंपनी Infant Wear, Kids Wear, Men’s Wear और Women’s Wear के लिए उच्च गुणवत्ता वाले परिधानों—जैसे T-shirts, Joggers, Leggings, Shorts और Innerwear—का निर्माण करती है। मुख्य रूप से Order-based B2B Model पर बड़े Retailers और थोक विक्रेताओं को आपूर्ति करने के साथ-साथ कंपनी अपने In-house Brands (‘C2B2’, ‘Cheekos’ और ‘Peneon’) के जरिए भी बाजार में सक्रिय है। अगस्त 2026 में NSE Emerge Platform पर Listed हुई यह कंपनी एक ही छत के नीचे सिलाई, Printing, Finishing और Packing की संपूर्ण सुविधा के साथ घरेलू और Export Markets में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
