जयपुर। Amritsar आधारित प्रमुख Textile और Digital Printing Manufacturer कंपनी Kaytex Fabrics Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के Financial Results घोषित कर दिए हैं। Investor Presentation के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी के Operating Revenue में सालाना आधार पर 34.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह बढ़कर 100.26 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 74.59 करोड़ रुपए था। वहीं, Other Income को मिलाकर कंपनी की Total Income सालाना आधार पर 33.78 प्रतिशत बढ़कर 75.25 करोड़ रुपए से 100.67 करोड़ रुपए हो गई है। इसके अतिरिक्त, कंपनी के Export Revenue में भी अच्छी बढ़त देखी गई है और यह पिछले साल के 3.60 करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 4.87 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
Profitability और Financial Performance के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत बढ़त हासिल की है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का Gross Profit सालाना आधार पर 23.51 प्रतिशत बढ़कर 24.02 करोड़ रुपए से 29.67 करोड़ रुपए रहा। Operating Profit यानी EBITDA 17.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14.83 करोड़ रुपए से बढ़कर 17.39 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि EBITDA Margin 17.34 फीसदी दर्ज किया गया। Finance Cost में सालाना आधार पर 19.24 प्रतिशत की कमी आई और यह 2.13 करोड़ रुपए से घटकर 1.72 करोड़ रुपए रह गई। Profit Before Tax 21.93 प्रतिशत बढ़कर 10.97 करोड़ रुपए से 13.37 करोड़ रुपए हो गया। Tax Payment के बाद कंपनी का Net Profit सालाना आधार पर 16.36 प्रतिशत बढ़कर 10.00 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 8.60 करोड़ रुपए था। इस अवधि में EPS 6.81 रुपए रही, जबकि 30 सितंबर 2026 तक कंपनी की Net Worth 126.53 करोड़ रुपए दर्ज की गई।
इन Results पर टिप्पणी करते हुए Kaytex Fabrics Limited के Chairman एवं Managing Director संजीव कंधारी ने कहा कि, “कंपनी के अपने Brands (विशेषकर ‘रसिया’) और Regional Markets में बढ़ती पहुंच के दम पर पहली छमाही में Revenue में एक-तिहाई से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि Value-added Product Categories में Capacity Expansion के तहत सितंबर 2026 में खरीदी गई एक नई Digital Printing Machine को Amritsar स्थित मौजूदा Unit में स्थापित किया जा रहा है, जिससे सबसे तेजी से बढ़ते Fabric Segment को बल मिलेगा। इसके अलावा, Public Issue से प्राप्त राशि से वित्तपोषित Amritsar के नए Corporate एवं Sales Office तथा अतिरिक्त Warehouse का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।”
Company Profile:वर्ष 1996 में स्थापित और Amritsar (Punjab) मुख्यालय वाली Kaytex Fabrics Limited एक पूर्णतः Integrated Composite Textile Manufacturer कंपनी है। कंपनी के पास Weaving (Rapier Loom और Jacquard), Dyeing, Finishing, Embroidery और 141.52 लाख मीटर प्रति वर्ष की Digital Printing Capacity मौजूद है। कंपनी Organized Fashion Brands, Wholesale Market और अमेरिका, ब्रिटेन व Middle East जैसे International Markets को उच्च गुणवत्ता वाले Fabric और Unstitched Garments की आपूर्ति करती है। इसके साथ ही कंपनी अपने In-house Brands ‘रसिया’ – Premium Ethnic Wear, ‘दरबार-ए-खास’ – किफायती Suits और Stoles तथा ‘केटेक्स’ – Jacquard Fabric व Shawls के माध्यम से उत्तर भारत के बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।
