Tuesday, October 27, 2026 |
Home Corporate Worldफैब्रिकेशन, इरेक्शन, पाइपिंग, प्रेशर इक्विपमेंट, प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर, सिविल कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपूर्ण समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है ‘Ajwa Projects Limited’

फैब्रिकेशन, इरेक्शन, पाइपिंग, प्रेशर इक्विपमेंट, प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर, सिविल कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपूर्ण समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है ‘Ajwa Projects Limited’

28 अक्टूबर को खुलकर 30 अक्टूबर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

 

जयपुर। गुजरात के सूरत आधारित फैब्रिकेशन, इरेक्शन, पाइपिंग, प्रेशर इक्विपमेंट, प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर, सिविल कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपूर्ण समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा प्लांट एवं मशीनरी, ट्रांसपोर्ट व्हीकल/एसेट्स की खरीद हेतु कैपिटल एक्सपेंडिचर आवश्यकताओं का फाइनेंस करने, कंपनी द्वारा लिए गए लोन का पूर्ण या आंशिक रीपेमेंट या प्रीपेमेंट करने, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफॉर्म पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रॉस्पेक्टस से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2011 में निगमित, ‘Ajwa Projects Limited’ एक मल्टीडिसिप्लिनरी इंडस्ट्रियल सर्विस कंपनी है और फैब्रिकेशन, इरेक्शन, पाइपिंग, प्रेशर इक्विपमेंट, प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर, सिविल कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपूर्ण समाधान प्रदान करती है। कंपनी प्रोजेक्ट प्लान को वास्तविक, फंक्शनल इंडस्ट्रियल एसेट्स में बदलने में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी टेक्निकल फ्रेमवर्क, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग, गर्डर, हेवी मॉड्यूल, प्लेटफॉर्म और क्रेन गर्डर का निर्माण करती है, जो प्लांट कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं। कंपनी डिश एंड, क्राउन, पेटल और कस्टमाइज्ड पार्ट्स जैसे विशेष कॉम्पोनेंट्स का भी निर्माण करती है, जिनमें रेलवे एप्लीकेशंस के लिए डीजल इंजन के कॉम्पोनेंट्स शामिल हैं। इनके लिए उच्च स्तर की सटीकता और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स का कड़ाई से अनुपालन आवश्यक है, जिसमें कंपनी विशेषज्ञ है।

कंपनी की मुख्य सेवाएं:

फैब्रिकेशन: इस सेगमेंट में कंपनी विभिन्न उद्योगों के लिए स्ट्रक्चरल कॉम्पोनेंट्स, प्रेशर वेसल, बॉयलर, टैंक, डक्ट और सटीक पुर्जों का निर्माण और बिक्री करती है।

इरेक्शन: इस सेगमेंट में कंपनी सुरक्षा और सटीकता पर विशेष ध्यान देते हुए भारी संरचनाओं, उपकरणों और पाइपिंग सिस्टम की साइट पर इंस्टॉलेशन और इंटीग्रेशन करती है।

पाइपिंग: इस सेगमेंट में कंपनी रसायनों, गैसों, भाप और तरल पदार्थों के लिए प्रोसेस और यूटिलिटी पाइपलाइनों का निर्माण और इंस्टॉलेशन करती है।

प्रेशर इक्विपमेंट: कंपनी प्रेशर वेसल्स और संबंधित भारी-भरकम उपकरणों का निर्माण, असेंबली और इंस्टॉलेशन कार्य करती है।

सिविल कंस्ट्रक्शन: कंपनी साइट डेवलपमेंट, फाउंडेशन, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग, साइलो, टैंक और अन्य सिविल वर्क करती है।

प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर: कंपनी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल उपयोग के लिए मॉड्यूलर और पोर्टेबल बिल्डिंग का निर्माण एवं सप्लाई करती है।

मेंटेनेंस और मैकेनिकल सर्विसेज: कंपनी प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, PSV कैलिब्रेशन, NDT टेस्टिंग, ब्लास्टिंग और पेंटिंग तथा प्लांट शटडाउन के दौरान सपोर्ट सर्विसेज प्रदान करती है।

कंपनी ऑयल एंड गैस, पेट्रोकेमिकल्स, रिफाइनरी, पावर जनरेशन, स्टील, हेवी मेटल, सीमेंट, न्यूक्लियर पावर, ब्रिज, मेट्रो रेल, बुलेट ट्रेन इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य इंडस्ट्रियल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे विभिन्न उद्योगों को सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी में 557 से अधिक स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: बैलेंस शीट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 3438.26 लाख रुपये का कुल रेवेन्यू और 294.60 लाख रुपये का टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 3,686.86 लाख रुपये का कुल रेवेन्यू और 328.29 लाख रुपये का टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट अर्जित किया। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 4855.57 लाख रुपये का कुल रेवेन्यू और 542.24 लाख रुपये का टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट अर्जित किया। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने 1,243.86 लाख रुपये का कुल रेवेन्यू और 155.76 लाख रुपये का टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने करीब 12.52 फीसदी का नेट प्रॉफिट मार्जिन हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

65 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद आलम खान कंपनी के फाउंडर प्रमोटर हैं। वर्तमान में वे कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वे मैट्रिक पास हैं और कंपनी के बिजनेस क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं, जो टीमवर्क में विश्वास रखते हैं। वे फैब्रिकेशन इंडस्ट्री के बिजनेस में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक डायनेमिक लीडर हैं। उन्हें बिजनेस स्ट्रैटेजी तैयार करने और उन्हें समय पर लागू करने में महारत हासिल है। वे कंपनी के ओवरऑल ऑपरेशंस के लिए जिम्मेदार हैं।

 

59 वर्षीया ज़रीनाबेगम खुर्शीद आलम खान कंपनी की फाउंडर प्रमोटर्स में से एक हैं। वर्तमान में वे कंपनी की फुल-टाइम डायरेक्टर हैं। वे मैट्रिक पास हैं और कंपनी के बिजनेस क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वे रिसोर्सेज के प्रभावी मैनेजमेंट के माध्यम से कंपनी की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

54 वर्षीय रियाज़ रफ़ीक़ पदेला कंपनी के प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने सूरत के एम.सी. धमनवाला हाई स्कूल से 12वीं उत्तीर्ण की है और उन्हें टेक्सटाइल एवं एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वे कंपनी के फाइनेंशियल प्लानिंग संबंधी निर्णयों की देखरेख कर रहे हैं।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Ajwa Projects Limited’ का IPO BSE SME प्लेटफॉर्म पर 28 अक्टूबर को खुलकर 30 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपये फेस वैल्यू के 18,74,400 इक्विटी शेयर 203 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 38 करोड़ रुपये जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी के शेयरहोल्डर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से शेयर बिक्री करके 8 करोड़ रुपये हासिल किए जाएंगे।

IPO का मार्केट लॉट साइज 600 शेयरों का है और रिटेल इन्वेस्टर्स को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी Wealth Mine Networks Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

 



You may also like

Leave a Comment