MGVCL से मिला बड़ा Order
जयपुर। Power EPC कंपनी Rajesh Power Services Limited को Madhya Gujarat Vij Company Limited (MGVCL) से Rs. 471.92 करोड़ का बड़ा Turnkey Contract मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी Share Market को दी है। इस नए Order के बाद कंपनी की कुल Order Book करीब Rs. 4,000 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है, जिससे आगामी 18 महीनों के लिए मजबूत Business Visibility बनी रहने की उम्मीद है।
Gujarat में होगा Power Network Upgrade
इस Project के तहत Gujarat के विभिन्न क्षेत्रों में MGVCL की ‘SI Yojana Robust-3’ के अंतर्गत मौजूदा High Tension 11KV Overhead Lines को Medium Voltage Covered Conductor में बदला जाएगा। इसके साथ ही Underground Cable भी बिछाई जाएगी। कंपनी के अनुसार, इस Order से उसकी कुल Order Book में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है।
Project Pipeline हुई मजबूत
Rajesh Power Services Limited के Chairman और Managing Director Kurang Panchal ने कहा कि MGVCL से मिला यह Order कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण Milestone है। करीब ₹4,000 करोड़ की मजबूत Order Book के साथ कंपनी का Project Pipeline और Business Visibility बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी Project को तय समय में Efficiency, Quality और Safety के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कई राज्यों में जारी हैं Projects
Rajesh Power Services Limited पिछले पांच दशकों से Power Transmission और Distribution क्षेत्र में Engineering, Procurement and Construction (EPC) Services प्रदान कर रही है। कंपनी वर्तमान में Gujarat, Rajasthan, Uttarakhand, Maharashtra, Madhya Pradesh और Odisha में कई बड़े Projects पर काम कर रही है।
Global Certifications से मजबूत पहचान
कंपनी ISO 9001, ISO 14001, ISO 45001, ISO 50001 और ISO 55001 जैसे Global Certifications से प्रमाणित है। ये Certifications कंपनी की Quality Management, Safety, Energy Management और Asset Management से जुड़ी कार्यप्रणाली को दर्शाते हैं।

