Monday, October 5, 2026 |
Home AutomobileAmpere ने जयपुर में रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

Ampere ने जयपुर में रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

by Business Remedies
0 comments

Ampere ने अजमेर रोड पर A & M Atmos के उद्घाटन के साथ जयपुर में अपनी रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को मजबूत बनाया है। Ampere का यह नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को एक ही जगह पर सेल्स और सर्विस का पूरा अनुभव देगा, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

नए एक्सपीरियंस सेंटर में Ampere के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को पेश किया जाएगा, जिसे मोबिलिटी की विभिन्न जरूरतों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस पोर्टफोलियो में सबसे खास है 5 किलोवॉट की नई पावरफुल मोटर से पावर्ड Ampere Nexus EX+, जिसने अपने शानदार परफॉर्मेंस के साथ भारत के सबसे मुश्किल रास्तों पर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।

परिवारों और कीमत को लेकर सजग ग्राहकों के लिए पेश किया गया Magnus GMax रोजमर्रा की जरूरतों, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का बेहतरीन संयोजन है। वहीं Magnus Neo को रोजमर्रा की राइड को आरामदायक बनाने और लुक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, युवा राइडरों, खासतौर पर स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ Ampere Reo Vyb भी पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।

Ampere Nexus EX+ और Magnus GMax ऐसे वेरिएंट्स में भी उपलब्ध हैं, जिनमें IntelliPaaK से पावर्ड 30 से ज्यादा इंटेलिजेंट फीचर्स हैं। ये फीचर्स राइडरों को कनेक्टेड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करते हैं। इस पोर्टफोलियो में नेक्स्ट-जेनरेशन LFP बैटरी टेक्नोलॉजी और 5 साल/75,000 किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी मिलती है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भरोसेमंद और आसान बनाने की Ampere की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

Ampere का ‘Built for Bharat’ दृष्टिकोण वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित इंजीनियरिंग और भारत में राइडिंग की विभिन्न परिस्थितियों में की गई जांच पर आधारित है। Nexus प्लेटफॉर्म ने कोल्ली हिल्स के 70 हेयरपिन मोड़ों को पार कर और भारत के सबसे ऊंचे मोटरेबल पहाड़ी रास्तों में से एक, Shipki La Pass (13,200 फीट) तक पहुंचकर अपनी मजबूती साबित की है। ये यात्राएं दर्शाती हैं कि Ampere भारत की विभिन्न सड़कों, रास्तों और मोबिलिटी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के आधुनिक समाधान लेकर आता है।

आधुनिक और इंटरैक्टिव रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया Ampere का नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स को देखने, प्रशिक्षित प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट्स से बात करने, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फायदे समझने और आरामदायक माहौल में सोच-समझकर खरीदारी का फैसला लेने का मौका देगा।

Greaves Electric Mobility ने प्रमुख मार्केट्स में Ampere की रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को बढ़ाने, ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाने और उन्हें ओनरशिप के लिए हर जरूरी सहयोग प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखते हुए यह नई डीलरशिप खोली है। जयपुर में यह नई शुरुआत स्थानीय ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत बनाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम है।



You may also like

Leave a Comment