Saturday, October 3, 2026 |
Home Main NewsNiveshak Darbaar 9.0 कॉन्फ्रेंस आज

Niveshak Darbaar 9.0 कॉन्फ्रेंस आज

by Business Remedies
0 comments

शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड जगत के कई बड़े दिग्गज अपने अनुभवों को करेंगे साझा

जयपुर। सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा आयोजित और भारत की सबसे बड़ी Financial Awareness Conference ‘Niveshak Darbaar 9.0’ का आयोजन आज सुबह 9:00 बजे से होने जा रहा है। वर्ष 2016 से लगातार निवेशकों की पहली पसंद बनी यह Conference इस बार भी कई नए प्रयोगों और Innovation के साथ तैयार है। इसमें शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड जगत के कई बड़े दिग्गज अपने अनुभवों को साझा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में म्यूचुअल फंड के प्रसिद्ध Fund Manager ताहेर बादशाह, Stock Market Scientist प्रवीण यादव, ‘Junior Rakesh Jhunjhunwala’ के नाम से मशहूर प्रकाश पांडे, शेयर मार्केट Expert ऋषिकेश सिंह व मोहित जांगिड़, Investor Behavioural Science के Expert श्री कृष्ण शर्मा, श्वेता कामा और विख्यात Motivational Speaker जिगर पारेख शामिल होंगे। इस वर्ष देश के कोने-कोने से लगभग 1200 से 1500 दर्शकों के आने की संभावना है, जिसके लिए Registration की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

इस बार कार्यक्रम में एक विशेष Innovation करते हुए तीन High-Growth Multibagger कंपनियों के Promoters को आमंत्रित किया गया है, जो सीधे निवेशकों से रूबरू होकर उनके सवालों के जवाब देंगे। Conference के दौरान Asset Allocation, Multibagger कंपनियों की खोज, उभरते Promising Sectors, Investor Behaviour Science, भारतीय शेयर बाजार का भविष्य और उस पर Artificial Intelligence (AI) का प्रभाव, Retirement Planning, Risk Management तथा Mutual Fund Selection जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी। सोढ़ानी ग्रुप के राजेश कुमार सोढ़ानी कंपनियों के Analysis का व्यावहारिक ढांचा समझाएंगे, जबकि उज्ज्वल शर्मा Capital Allocation, अभिजीत चोकसी आगामी Infrastructure Development Themes और अन्य Expert बदलती बाजार स्थितियों में Practical Strategies पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके अलावा एक Open Panel Discussion भी होगा, जिसमें प्रकाश पांडे, प्रवीण यादव, ऋषिकेश सिंह और राजेश कुमार सोढ़ानी निवेशकों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।

कार्यक्रम के सायंकालीन सत्र में National Financial Literacy Olympiad 2026 (NFLO) के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले Chartered Accountants, Company Secretaries और Famous Merchant Bankers जैसे लोगों को भी पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

सायंकाल के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरुआत केदार नाथ गोयल, उमेश सोनी, डॉ. दानेश्वर शर्मा, CS. शिक्षा शर्मा, डॉ. विष्णु बजाज,  सुरेश कुमार सोढ़ानी एवं राजेश कुमार सोढ़ानी जी द्वारा दीप प्रज्वलन से होगी।

सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कंपनीज पिछले 2 साल से National Financial Literacy Olympiad (NFLO) का अखिल भारतीय स्तर पर आयोजन करता आ रहा है। कार्यक्रम के सायंकालीन सत्र में National Financial Literacy Olympiad 2026 (NFLO) के विभिन्न श्रेणियों में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विजेताओं हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनको गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे। NFLO की विभिन्न श्रेणियों (Class 6-8; Class 9-10; Class 11 – PG students) के Category 1 एवं 2 के विजेताओं को प्रत्येक Category के अंतर्गत Laptop, Tab और Mobile Phone पुरस्कार में प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रथम विजेता को IBIS Hotel की तरफ से एक दिन का Stay और पहले पांच विजेताओं को Cinepolis द्वारा Movie Tickets भी प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक Category के प्रथम दस विजेताओं को Sodhani Academy of Fintech Enablers Ltd के Courses पर 90% तक की Scholarship भी प्रदान की जाएगी। इस पुरस्कार समारोह का प्रथम Part मुंबई में 23 सितम्बर को आयोजित किया गया था।

इसके साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले Chartered Accountants, Company Secretaries और Famous Merchant Bankers को भी सम्मानित किया जाएगा। जिनमें मुख्य रूप से सी.एस. शुभम जैन, सी.एस. संदीप कुमार जैन, सी.एस. राधिका बलसानिया, अधिवक्ता शशि बाला, अधिवक्ता राहुल फतहपुरिया एवं प्रसिद्ध पत्रकार पुनीत जैन को उनके समाज में योगदान एवं प्रगति के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह में नई पीढ़ी को दिशा देने वाले शिक्षकों का “शिक्षा गौरव सम्मान (Shiksha Gaurav Samman)” से अभिनंदन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। Jaipuria Institute of Management के Director डॉ. दानेश्वर शर्मा को Management शिक्षा के क्षेत्र एवं Mr Cherian, Principal, Waris International School, जयपुर को पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही, इस अवसर पर “Jaipur Entrepreneurial Excellence Award 2026” के माध्यम से जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य, उद्यमिता और व्यावसायिक योगदान करने वाले उद्यमियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

सुबह 9:00 बजे ‘Niveshak Darbaar’ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से की जाएगी, जिसमें विशिष्ट अतिथि IAS टीकमचंद बोहरा, सोनिया माहेश्वरी, प्रिया सोढ़ानी,  BK मालपानी, गिरधारी बियानी, महेश कुमार सोढ़ानी एवं राजेश कुमार सोढ़ानी उपस्थित रहेंगे।

सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा आयोजित ‘Niveshak Darbaar’ कार्यक्रम पिछले 9 वर्षों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और सभी इसका बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसमें उनकी ना केवल Finance की Planning के बारे में ज्ञान की वृद्धि होती है, बल्कि भविष्य के लिए पूँजी का निर्माण (Wealth Creation) कैसे किया जाए, यह भी सीखने को मिलता है। अपने-अपने क्षेत्रों के उत्कृष्ट एवं अनुभवी वक्ताओं से उन्हें भविष्य के नए आयामों के बारे में पता चलता है और साथ ही उनके प्रश्नों और जिज्ञासाओं का भी समाधान प्राप्त होगा।



You may also like

Leave a Comment