Tuesday, September 15, 2026 |
Home Tech World2030 तक 8 GW हो सकती है भारत की Data Centre क्षमता

2030 तक 8 GW हो सकती है भारत की Data Centre क्षमता

अगस्त 2026 तक क्षमता बढ़कर 1.57 GW पहुंची, करीब 70 अरब डॉलर के निवेश पर काम जारी

by Business Remedies
0 comments
India Data Centre capacity expected to reach 8 GW by 2030

तेजी से बढ़ी क्षमता: भारत की Data Centre क्षमता में पिछले कुछ वर्षों में तेज बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2026 तक देश की स्थापित Data Centre Power Capacity बढ़कर 1.57 GW हो गई है, जो 2020 में करीब 375 MW थी। सरकारी Factsheet के अनुसार, 2030 तक यह क्षमता करीब 8 GW तक पहुंच सकती है।

बड़े निवेश की तैयारी: Data Centre सेक्टर में करीब 70 अरब डॉलर के निवेश पर काम चल रहा है, जबकि लगभग 90 अरब डॉलर के अतिरिक्त प्रोजेक्ट्स की घोषणा की जा चुकी है। इससे आने वाले वर्षों में देश की Digital Infrastructure क्षमता में और तेजी आने की उम्मीद है।

Digital Services से बढ़ी मांग: भारत में Data Centre का विस्तार e-Governance और Digital Services के तेजी से बढ़ने के साथ हुआ है। Online Services को लेकर नागरिकों की बढ़ती जरूरतों ने मजबूत और भरोसेमंद Data Centre Infrastructure की मांग बढ़ाई है।

NIC का नेटवर्क: National Informatics Centre यानी NIC ने देशभर में आधुनिक National Data Centres स्थापित किए हैं। इनमें Delhi स्थित NIC Headquarters के अलावा Pune, Hyderabad और Bhubaneswar के Data Centres शामिल हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की राजधानियों में 37 छोटे Data Centres भी स्थापित किए गए हैं।

बिजली और Cooling की चुनौती: Data Centres को लगातार संचालन के लिए भरोसेमंद Electricity Supply और प्रभावी Cooling Systems की जरूरत होती है। Central Electricity Authority के अनुसार, Data Centre सेक्टर की बिजली मांग 2031-32 तक 17 GW तक पहुंच सकती है।

Clean Energy पर जोर: Data Centre सेक्टर के विस्तार के साथ सरकार Cleaner Energy और बेहतर Resource Efficiency को भी बढ़ावा दे रही है। Digital Economy के विस्तार के बीच Data Centres Computing Capacity, Data Storage और High-Speed Connectivity के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा उपलब्ध करा रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment