जयपुर। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में Electric Mobility की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Mahindra की नई Electric Vehicle BE 6 SPORTEQ Series का भव्य उद्घाटन Auto World Dealership पर किया गया। इस अवसर पर श्री मोहित फलोड़ ने नई BE 6 SPORTEQ का अनावरण किया। कार्यक्रम में Automobile एवं Corporate जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में RSBM श्री वरुण शर्मा, ASBM सुश्री पूर्वी आर्या, CEM सुश्री नेहा चौधरी, Director श्री अनुपम सांखला एवं GM श्री विनीत सहगल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों और वाहन प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान अतिथियों ने नई BE 6 SPORTEQ के आकर्षक Design, आधुनिक Technology और अत्याधुनिक Features का अवलोकन किया।
Mahindra की नई BE 6 SPORTEQ Series की शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख रखी गई है। यह वाहन अपने आधुनिक Design, शानदार Performance और अत्याधुनिक Technology के साथ Electric Mobility के क्षेत्र में नया अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। इसे भारत में उपलब्ध Technology-Rich Features वाले Electric Vehicles में से एक के रूप में पेश किया गया है।
BE 6 SPORTEQ को खास तौर पर ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ Style, Technology, Safety और Driving Experience में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। वाहन में आधुनिक Connected Technology, Smart Features और Premium Interior के साथ भविष्य की Electric Mobility की झलक देखने को मिलती है।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने Mahindra की इस नई Electric पेशकश की सराहना करते हुए इसे भारतीय Automobile Market में Electric Vehicles की बढ़ती लोकप्रियता और बदलती ग्राहक प्राथमिकताओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Auto World पर नई Mahindra BE 6 SPORTEQ के आगमन के साथ जयपुर के ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक Electric Mobility का एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है।

