Thursday, August 20, 2026 |
Home Metro City Specialदेशभक्ति के रंग में रंगा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

देशभक्ति के रंग में रंगा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़
गोविंदपुरा स्थित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका नेहा यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भव्य परेड प्रस्तुत की गई, जिसमें अनुशासन, एकता और देशभक्तिकी शानदार झलक देखने को मिली। विद्यालय के Student Council Members को बैज प्रदान कर उनके दायित्वों एवं नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने सैनिकों के साहस, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत फैंसी ड्रेस कार्यक्रम रहा। बच्चों ने विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं का रूप धारण कर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। नन्हें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।
समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता, नेतृत्व एवं देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन सभी के लिए गर्व, प्रेरणा और देशभक्ति से भरा एक यादगार अवसर बन गया।



You may also like

Leave a Comment