मुंबई। महिंद्रा ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई 6 का नया सीरीज संस्करण बीई 6 स्पोर्टेक पेश किया। नई सीरीज में स्पोर्टी डिजाइन, उन्नत टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस को एक साथ पेश किया गया है। बीई 6 स्पोर्टेक की शुरुआती कीमत बैटरी ऐज अ सर्विस (बीएएएस) के साथ 11.45 लाख रुपये है, जबकि बैटरी की कीमत 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर होगी। डिलीवरी 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
बीई 6 स्पोर्टेक रेंज के साथ कंपनी ने टॉप-ऑफ-द-लाइन लॉन्च एडिशन और परफॉर्मेंस-केंद्रित फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन भी पेश किए हैं। स्पोर्टेक सीरीज को 12 रंग विकल्पों और वन, टू, थ्री, थ्री+, फोर, एफई, एफई फोर और लॉन्च एडिशन सहित आठ वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
टू वेरिएंट से आगे सभी वेरिएंट में तीन-स्क्रीन वाला कोस्ट-टू-कोस्ट डिस्प्ले दिया गया है। स्पोर्टेक सीरीज में महिंद्रा की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्किटेक्चर माइया से संचालित छह टेक सूट्स शामिल हैं। इनमें टेक_टॉक, टेक_प्ले, टेक_ड्राइव, टेक_मी, टेक_सिक्योर और टेक_एक्सटिंग शामिल हैं।
टेक_टॉक में गूगल जेमिनी से निर्मित संवादात्मक साथी दिया गया है, जो 17 एआई एजेंट्स के जरिए 100 से अधिक प्रमुख कार्यों और 48 ऐप्स को सपोर्ट करता है। टेक_प्ले में कराओके, इन-कार गेमिंग, प्राइवेट ऑडियो, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस जैसी सुविधाएं हैं। टेक_ड्राइव में कस्टम ड्राइव मोड, ड्रिफ्ट मोड और ट्राइब ड्राइव मिलते हैं।
स्पोर्टेक में पेश किए गए नए टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर फीचर्स मौजूदा बीई 6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ओवर-द-एयर अपडेट जनवरी 2027 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे। फीचर्स वाहन के मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होंगे।
बीई 6 स्पोर्टेक फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन को महिंद्रा रेसिंग के फॉर्मूला ई कार्यक्रम से प्रेरित किया गया है। इसमें रेसिंग से प्रेरित एक्सटीरियर, ब्लैक और फायरस्टॉर्म ऑरेंज इंटीरियर, दो-स्क्रीन डिजिटल कॉकपिट और सिग्नेचर हेलो डिजाइन दिया गया है। एक्सेलरेशन बूस्ट के साथ यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 6.44 सेकंड में पकड़ सकती है।
बीई 6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन में ग्रेफाइट स्टॉर्म एक्सटीरियर और रेसिंग टैन लेदराइट इंटीरियर दिया गया है। स्पोर्टेक रेंज की कीमत 11.45 लाख रुपये से शुरू होकर 26.95 लाख रुपये तक जाती है। कीमतों में वॉल चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन लागत शामिल नहीं है। बीएएएस के तहत बैटरी की कीमत 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर है।
महिंद्रा के अनुसार, बीई 6 स्पोर्टेक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल के रूप में ग्राहकों को लगातार नए फीचर्स और अपडेट देने के लिए तैयार की गई है। in enlgish

