Friday, August 14, 2026 |
Home Business Remedies‘I Love My India’ गीत का एक साल पूरा, Actress Divita Juneja के ऑफिस में हुआ खास सेलिब्रेशन

‘I Love My India’ गीत का एक साल पूरा, Actress Divita Juneja के ऑफिस में हुआ खास सेलिब्रेशन

एक साल बाद भी बरकरार है ‘आई लव माय इंडिया’ का जादू, जावेद अली और निखिता गांधी ने दी थी अद्भुत आवाज़

by Business Remedies
0 comments

लंदन में शूटिंग की यादें आज भी दिविता जुनेजा के दिल में ताजा
देशप्रेम और भारतीय जड़ों से जुड़ाव को दिखाता है यह खास गीत
आधिकारिक वीडियो ने पार किए 71 लाख व्यूज, लोकप्रियता बरकरार
गीत की सालगिरह पर दिविता के ऑफिस में हुआ खास सेलिब्रेशन

चंडीगढ़। फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ के लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘आई लव माय इंडिया’ ने इस माह अपनी रिलीज का एक साल पूरा कर लिया है। इस खास उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए एक्‍ट्रेस दिविता जुनेजा के आफिस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीत से जुड़ी यादों,
इसकी लोकप्रियता और देश भर में इसके भावनात्मक जुड़ाव को सेलिब्रेट किया गया।
पिछले वर्ष अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुआ यह गीत रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया था। ‘आई लव माय इंडिया’ को जावेद अली और निखिता गांधी ने अपनी आवाज दी है, इसका संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है और गीत के बोल श्लोक लाल ने लिखे हैं।
इस अवसर पर दिविता जुनेजा ने गीत की शूटिंग से जुड़ी अपनी खास यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि लंदन की खूबसूरत लोकेशंस पर ‘आई लव माय इंडिया’ की शूटिंग करना उनके लिए बेहद यादगार और भावनात्मक अनुभव था। एक ओर वह विदेशी धरती पर इस गीत की शूटिंग कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर गीत का हर भाव भारत और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ था। दिविता के मुताबिक, शूटिंग के दौरान देशप्रेम की उस भावना को महसूस करना और उसे अपने अभिनय, भाव-भंगिमाओं और स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए पर्दे पर उतारना उनके लिए कम चौलेंजिंग नहीं था। लेकिन एक साल बाद भी जब वह इस गीत को देखती हैं तो लंदन में बिताए वे दिन, पूरी टीम के साथ काम करने की यादें और ‘हीर’ के किरदार से
जुड़ी भावनाएं उनके जेहन में ताजा हो जाती हैं।
दिविता जुनेजा ने बताया कि यह गीत इसलिए भी खास है क्योंकि ‘हीर एक्सप्रेस’ उनके अभिनय करियर की पहली फिल्म है। जिसमें वह फिल्‍म मुख्य किरदार ‘हीर’ में हैं।
गीत में दिविता जुनेजा के साथ प्रीत कमानी नजर आते हैं, जबकि फिल्म में आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है।
‘आई लव माय इंडिया’ की लोकप्रियता का एक बड़ा प्रमाण इसका डिजिटल प्रदर्शन भी है। जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब वीडियो को अब तक 71 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 68 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। रिलीज के एक साल बाद भी दर्शकों की यह लगातार मौजूदगी गीत की लोकप्रियता और उसके भावनात्मक प्रभाव को दर्शाती है।
करीब 3 मिनट 16 सेकंड का यह गीत अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति, देशभक्ति की भावना और आधुनिक संगीत संयोजन के कारण खास बना। जावेद अली और निखिता गांधी की आवाज, तनिष्क बागची का संगीत और श्लोक लाल के बोल मिलकर गीत को ऐसा रूप देते हैं, जिसमें देशप्रेम के साथ अपनी पहचान और जड़ों से जुड़े रहने का भाव भी उभरकर सामने आता है।
दिविता जुनेजा के ऑफिस में आयोजित यह खास समारोह एक गीत की सालगिरह से कहीं बढ़कर उस भावना का जश्न रहा, जो हर भारतीय को अपनी मातृभूमि से जोड़ती है। लंदन की जमीन पर फिल्माया गया यह गीत आज भी यही संदेश देता है कि इंसान दुनिया में कहीं भी चला जाए, अपनी मिट्टी, अपनी पहचान और अपने देश से जुड़ा रिश्ता दिल में हमेशा कायम रहता है।



You may also like

Leave a Comment