Friday, August 14, 2026 |
Home Corporate WorldSkytech Infinite Platform Limited’ का IPO खुलेगा आज

Skytech Infinite Platform Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Skytech Infinite Platform Limited’ IPO to open today.

by Business Remedies
0 comments
Skytech Infinite Platform IPO to open on August 14; plans to raise ₹22.68 crore.

निवेशक 18 अगस्त 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन
जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
बेंगलुरु आधारित ‘स्काईटेक इन्फिनिट प्लेटफॉर्म लिमिटेड’ विभिन्न प्रकार के कंट्रोल पैनलों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग का काम करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १८ अगस्त २०२६ को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: 2009 में निगमित, स्काईटेक इन्फिनिट प्लेटफॉर्म लिमिटेड विभिन्न प्रकार के कंट्रोल पैनलों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग (आई एंड सी) और रखरखाव को कवर करते हुए टर्नकी इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशन प्रदान करने में संलग्न है। कंपनी ऑटोमेशन कंट्रोल पैनल के निर्माण में लगी हुई है, जिसमें प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पीएलसी), ड्राइव सिस्टम, स्विचगियर और सेंसर को एकीकृत करके इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए कमीशनिंग समाधानों को अनुकूलित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इन पैनलों को पीएलसी, ड्राइव, स्विचगियर, सेंसर और एक्चुएटर जैसे घटकों को शामिल करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन और असेंबल किया जाता है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 4,414.85 लाख रुपए की कुल आय और 135.09 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 4,520.81 लाख रुपए की कुल आय और 371.41 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 5,214.10 लाख रुपए की कुल आय और 420.47 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 8.06 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘स्काईटेक इन्फिनिट प्लेटफॉर्म लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 18 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 2945600 इक्विटी शेयर 73 से 77 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 22.68 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ को मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment