Friday, August 14, 2026 |
Home Corporate World‘ENS Enterprises Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘ENS Enterprises Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 18 अगस्त 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज

नोएडा आधारित ‘ईएनएस एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ एंड-टू-एंड डिजिटल कॉमर्स व अन्य सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा मानव संसाधन भर्ती के माध्यम से मौजूदा उत्पादों के संवर्धन, रखरखाव और उन्नयन से संबंधित निवेश करने,आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन में निवेश करने, ऋणों का पुनर्भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १८ अगस्त को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: जनवरी 2016 में निगमित, ईएनएस एंटरप्राइजेज लिमिटेड एंड-टू-एंड डिजिटल कॉमर्स और अन्य संबंधित सॉफ्टवेयर समाधान प्रदान करती है। यह एक प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी है जो डिजिटल कॉमर्स सेवाएं, सॉफ्टवेयर विकास, ओएनडीसी एकीकरण, क्लाउड समाधान, मोबाइल एप्लिकेशन विकास, डिजिटल मार्केटिंग और एसएएएस-आधारित सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है और 140 से अधिक पेशेवरों के साथ 12 से अधिक देशों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने व्यापक सेवा पोर्टफोलियो प्रदान की है। कंपनी ने आईटी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है और निगमों, लघु एवं मध्यम उद्यमों और सरकारी पहलों के लिए एक विश्वसनीय प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 10.12 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 28.62 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 3.70 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 51.77 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 8.40 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 16.22 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘ईएनएस एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 18 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 3602400 इक्विटी शेयर 87 रुपए से 92 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 33.14 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ को मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख बुक रनिंग लीड मैनेजर कॉर्पोरेट मेकर्स कैपिटल लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment