Wednesday, August 5, 2026 |
Home Corporate WorldTechnocraft Ventures का IPO 7 अगस्त से खुलेगा

Technocraft Ventures का IPO 7 अगस्त से खुलेगा

200–212 रुपये तय हुआ Price Band, कंपनी ने 251.88 करोड़ रुपये जुटाने का रखा लक्ष्य

by Business Remedies
0 comments
Technocraft Ventures IPO opening on August 7, 2026

7 अगस्त से खुलेगा Issue

मुंबई। Noida मुख्यालय वाली integrated public infrastructure development company Technocraft Ventures Limited का Initial Public Offer (IPO) शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को Subscription के लिए खुलेगा। Anchor Investors के लिए Bidding 6 अगस्त को होगी, जबकि Bid/Offer 11 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी का लक्ष्य Price Band के ऊपरी स्तर पर करीब 251.88 करोड़ रुपये जुटाना है। इसके Equity Shares को BSE और NSE पर List कराने की योजना है।

Price Band और Lot Size

IPO के लिए Price Band 200 से 212 रुपये प्रति Equity Share तय किया गया है। निवेशकों को न्यूनतम 70 Equity Shares के लिए आवेदन करना होगा और इसके बाद 70 Shares के Multiple में Bid लगाई जा सकेगी। Khambatta Securities Limited इस Issue की Book Running Lead Manager है, जबकि Bigshare Services Private Limited को Registrar नियुक्त किया गया है।

Fresh Issue और OFS का आकार

Book-Building Route से आने वाले इस IPO में 10 रुपये Face Value वाले 95,05,000 Equity Shares का Fresh Issue शामिल है। इसके अलावा Promoter Selling Shareholder Kartikey Constructions की ओर से 23,76,150 Equity Shares तक का Offer for Sale (OFS) भी प्रस्तावित है।

निवेशकों के लिए Reservation

Issue में Anchor Investors के लिए 35,63,810 Shares, HNI Category के लिए 17,82,690 Shares और QIB के लिए 23,76,150 Shares Reserve किए गए हैं। Retail Investors के लिए सबसे अधिक 41,58,350 Equity Shares निर्धारित किए गए हैं।

रकम का कहां होगा इस्तेमाल

Red Herring Prospectus के अनुसार, कंपनी Fresh Issue से मिलने वाली रकम में से 150 करोड़ रुपये का उपयोग Working Capital जरूरतों को पूरा करने में करेगी। शेष राशि General Corporate Purposes और Offer से जुड़े खर्चों पर इस्तेमाल की जाएगी।



You may also like

Leave a Comment