Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate WorldPNB को चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के शुद्ध लाभ की उम्मीद

PNB को चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के शुद्ध लाभ की उम्मीद

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | सार्वजनिक क्षेत्र के Punjab National Bank (PNB) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) Ashok Chandra ने कहा है कि बैंक को पिछली लगातार चार तिमाहियों के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बल पर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ हासिल होने की उम्मीद है। Punjab National Bank (PNB) ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 16,904 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Ashok Chandra ने बताया कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही से बैंक प्रत्येक तिमाही में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी यही रुझान बना हुआ है। मुझे उम्मीद और पूरा भरोसा है कि लाभप्रदता वृद्धि के मौजूदा रुझान के साथ हम प्रत्येक तिमाही में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित करेंगे और हर तिमाही नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।’’

क्या मौजूदा गति को देखते हुए बैंक वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ का आंकड़ा पार कर सकता है, Ashok Chandra ने कहा, ‘‘यदि मैं कह रहा हूं कि हर तिमाही 5,000 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होगा, तो यह उसी आंकड़े की ओर इशारा करता है, जिसका आप उल्लेख कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बैंक प्रत्येक तिमाही में बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के कार्यक्रम चला रहा है।

इसके अलावा खुदरा, कृषि, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (MSME) तथा स्वयं सहायता समूह बैंक की परिसंपत्ति सृजन रणनीति के प्रमुख क्षेत्र होंगे। Ashok Chandra ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में बैंक के ऋण वितरण में 12-13 प्रतिशत और जमा में नौ-10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment