Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate Worldयूटीआई म्यूचुअल फंड की नई पहल: व्हाट्सएप पर पाएं देश का पहला इन-चैट पेमेंट निवेश समाधान – CAMSPay के साथ की साझेदारी

यूटीआई म्यूचुअल फंड की नई पहल: व्हाट्सएप पर पाएं देश का पहला इन-चैट पेमेंट निवेश समाधान – CAMSPay के साथ की साझेदारी

by Business Remedies
0 comments

व्हाट्सएप पर इन-चैट भुगतान की सुविधा देने वाला म्युचुअल फंड उद्योग का पहला फंड हाउस
मुंबई। भारत की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक, यूटीआई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक अनूठी सुविधा शुरू की है। इसके तहत निवेशक व्हाट्सएप छोड़े बिना भुगतान सहित अपनी पूरी निवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

भारत में रोजाना व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों के लिए अब यूटीआई म्यूचुअल फंड में निवेश करना उतना ही आसान होगा, जितना कोई संदेश भेजना। निवेशक इस सुविधा को आजमाने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: UTI Mutual Fund WhatsApp

निवेशक व्हाट्सएप की एक ही सहज और निर्बाध बातचीत के दौरान एकमुश्त भुगतान कर सकेंगे और यूपीआई के माध्यम से लेन-देन भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें न तो कोई दूसरा ऐप खोलना होगा और न ही ब्राउजर पर जाना होगा।

यह सुविधा भुगतान साझेदार CAMSPay, कन्वर्सेशनल प्लेटफॉर्म Gupshup और एंगेजमेंट चैनल के रूप में Meta के व्हाट्सऐप के बीच सहयोग से संभव हुई है। आमतौर पर भुगतान के लिए उपयोगकर्ताओं को बाहरी पेमेंट प्लेटफॉर्म पर भेज दिया जाता है, जिससे कई बार लेन-देन बीच में ही छूट जाता है। इसके विपरीत, यह एकीकरण निवेश की पूरी प्रक्रिया के दौरान निवेशकों को व्हाट्सएप पर ही बनाए रखता है।

यूटीआई एएमसी के ग्रुप प्रेसिडेंट और हेड – सेल्स, प्रोडक्ट एंड डिजिटल, श्री पेशोतन दस्तूर ने कहा: “यूटीआई में, हम हर निवेशक के लिए निवेश को सरल, तेज और अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। व्हाट्सएप पर इन-चैट भुगतान की सुविधा देने वाला म्युचुअल फंड उद्योग का पहला फंड हाउस बनकर, हम निवेशकों को वहीं सुविधा दे रहे हैं जहाँ वे पहले से मौजूद हैं—यानी उस चैनल पर जिसे वे रोज इस्तेमाल करते हैं। हर भारतीय के लिए निवेश को बेहद आसान बनाने के हमारे सफर में यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।”

CAMSPay के सीईओ, श्री वसंत जेयापाल ने कहा: “CAMSPay का व्हाट्सएप नेटिव पेमेंट सॉल्यूशन BFSI संस्थानों की उस वास्तविक समस्या को हल करता है, जहाँ लिंक टूटने या बाहरी वेबसाइट पर भेजे जाने के कारण पेमेंट रुक जाते हैं। ऑटोमेटेड व्हाट्सएप नोटिफिकेशन के साथ इन-चैट वन-टाइम और रिकरिंग (बार-बार होने वाले) पेमेंट को सक्षम बनाकर, हम संस्थानों को व्हाट्सएप को केवल एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से बदलकर एक डिजिटल कन्वर्ज़न प्लेटफॉर्म बनाने में मदद कर रहे हैं। हमें गर्व है कि यूटीआई ने इस क्षमता को अपनाया और अपने निवेशकों के लिए इसे लॉन्च किया।”

यह एकीकरण Gupshup के कन्वर्सेशनल एंगेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और Meta के व्हाट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म से संचालित है। इससे यूटीआई अपने निवेशकों के बड़े आधार के बीच सुरक्षित और व्यापक स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध करा सकेगा।

Gupshup के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर श्री गौरव कच्छावा ने कहा, “Gupshup को व्हाट्सएप पर यूटीआई म्यूचुअल फंड के लिए भुगतान सहित पूरी एंड-टू-एंड ग्राहक सुविधा उपलब्ध कराने में खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में ग्राहकों से जुड़ने का भविष्य कन्वर्सेशनल जर्नी में है। यूटीआई की यह पहल इसका एक शानदार उदाहरण है कि जब प्रतिष्ठित संस्थान अपने ग्राहकों तक उनके पसंदीदा माध्यमों के जरिए पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं, तो क्या कुछ संभव हो सकता है।”



You may also like

Leave a Comment