Thursday, July 23, 2026 |
Home Corporate WorldSwaraj Suiting को BSE से अपने Equity Share को BSE MainBoard में स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

Swaraj Suiting को BSE से अपने Equity Share को BSE MainBoard में स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | भीलवाड़ा आधारित प्रमुख डेनिम निर्माता कंपनी Swaraj Suiting Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को BSE Limited से अपने इक्विटी शेयरों को NSE Emerge (SME Platform) से BSE Limited के पूंजी बाजार खंड (Main Board) में स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

यह सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र संख्या LO\DL\PJ\IP\157\2026-27 दिनांक 21 जुलाई, 2026 के माध्यम से दी गई है।

कंपनी ने आगे सूचित किया कि National Stock Exchange Limited (NSE) से सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए उसका आवेदन प्रक्रियाधीन है और NSE से स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है।

कारोबारी गतिविधियां:

वर्तमान में Swaraj Suiting Limited भीलवाड़ा (Rajasthan) स्थित प्लांट में मूलत: यार्न की विविंग करके डेनिम फेब्रिक का निर्माण करती है, जिसकी फिनिशिंग का कार्य कंपनी के Neemuch (Madhya Pradesh) स्थित प्लांट में होकर विक्रय हेतु तैयार किया जाता है। इसके अलावा कंपनी Grey Fabric का निर्माण, जॉब वर्क पर विविंग, Finished Fabric, Grey Fabric तथा Yarn की ट्रेडिंग जैसी गतिविधियों में संलग्न है।



You may also like

Leave a Comment