नई दिल्ली | एजेंसी | ‘Digital India’ के 11 साल पूरे होने पर PM Narendra Modi ने कहा कि ये पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है।
PM Narendra Modi ने Social Media Platform ‘X’ पर ‘Digital India’ को लेकर कई पोस्ट किए। उन्होंने एक ‘X’ पोस्ट में लिखा, “आज ‘Digital India’ पहल को शुरू हुए 11 साल पूरे हो रहे हैं। इस पहल ने Governance को नए सिरे से परिभाषित किया है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और सर्वांगीण विकास को गति दी है। इसने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। आसान Digital Payment और लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT) से लेकर Digital Public Infrastructure के विस्तार तक, Technology ‘Ease of Living’ को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन गई है।”
PM Narendra Modi ने इस पोस्ट में आगे कहा, “Digital India ने Innovation की लहर को भारत के हर हिस्से, खासकर गांवों और Tier-2 व Tier-3 शहरों तक पहुंचाया है। देश के हर कोने से युवा उद्यमी, Startup और Innovator हमारे ग्रह के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के समाधान तैयार कर रहे हैं। इस पहल ने शिक्षा, Health Care, कृषि, व्यापार और Public Service Delivery को मजबूत किया है, जिससे Governance अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ हो गई है।”
उन्होंने कहा, “Digital क्षेत्र में हमारी प्रगति ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत AI, Semiconductor, Quantum Computing और अन्य उभरती हुई तकनीकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इससे विकास और अवसरों के नए रास्ते भी खुलेंगे। हमारा ध्यान एक ऐसे भविष्य के निर्माण पर रहेगा जहां Technology मानवता की सेवा करे, हर नागरिक को सशक्त बनाए और टिकाऊ विकास को बढ़ावा दे।”
एक अन्य पोस्ट में PM Narendra Modi ने लिखा, “Digital India के 11 सालों की सफलता से भारतवर्ष को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। इससे Innovation और Technology को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की देशवासियों की संकल्पशक्ति का पता चलता है।

