Thursday, August 13, 2026 |
Home Tech WorldVi ने प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग का अनुभव प्रदान करने के लिए Spotify के साथ की साझेदारी

Vi ने प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग का अनुभव प्रदान करने के लिए Spotify के साथ की साझेदारी

by Business Remedies
0 comments

भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी Vi ने आज दुनिया के जाने-माने ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म Spotify के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य Vi की मज़बूत कनेक्टिविटी और Spotify के विश्वस्तरीय ऑडियो स्ट्रीमिंग अनुभव के संयोजन द्वारा Vi के सब्सक्राइबर्स को बेहतर मूल्य प्रदान करना है।

आज से अपने पोस्टपेड कनेक्शन को एक्टिवेट करने या बनाए रखने वाले Vi के उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त लागत के Spotify का संपूर्ण Premium अनुभव पा सकेंगे। Vi और Spotify अपनी साझेदारी के विस्तार के मौकों पर काम करेंगे और अपने उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक प्रस्ताव लेकर आएंगे, ताकि वे डिजिटल एंटरटेनमेन्ट का बेहतरीन अनुभव पा सकें।

Vi की नई पेशकश रोज़मर्रा में डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने तथा यूज़र्स को ऐसे फ़ायदे देने की प्रतिबद्धता को दिखाती है, जो बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ Premium लाइफ़स्टाइल और मनोरंजन के फ़ायदे भी देते हैं। Vi के यूज़र अब अपने मोबाइल पर बिना रूकावट म्युज़िक का आनंद उठा सकते हैं, फिर चाहे वे कहीं जा रहे हैं, वर्कआउट या आराम करना चाहते हैं या यात्रा पर हैं। 3 महीने के कॉम्प्लीमेंटरी Spotify Premium के साथ वैलिड प्लान वाले Vi के पोस्टपेड उपभोक्ता अब इसका लाभ उठा सकते हैं।

बिना विज्ञापन के म्यूज़िक सुनें

कोई रुकावट नहीं – बिना किसी रूकावट के 100 मिलियन से ज़्यादा ट्रैक्स से सिर्फ़ बेहतरीन का आनंद लें।

ऑफ़लाइन डाउनलोड

ट्रैक्स, प्लेलिस्ट, एल्बम और 7 मिलियन से ज़्यादा पॉडकास्ट टाइटल्स सेव करें तथा जब चाहें, जहां चाहें सुनने का आनंद लें।

बेहतरीन कंट्रोल, कभी भी

किसी भी डिवाइस पर कोई भी ट्रैक चलाएं, अनलिमिटेड स्किप का मज़ा लें और हर क्यू पर पूरा कंट्रोल रखें।

उच्च गुणवत्ता की ऑडियो स्ट्रीमिंग

Spotify Premium, 320 kbps तक की स्ट्रीमिंग के साथ बेहतरीन गुणवत्ता देता है, जो संगीत के शौकीनों और आम लोगों सभी को पसंद आएगा।

इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए Vi के Chief Marketing Officer Avneesh Khosla ने कहा, “म्यूज़िक हमारे उपभोक्ताओं की डिजिटल ज़िंदगी का अहम हिस्सा है। हम अपने यूज़र्स को Premium म्यूज़िक और ऑडियो अनुभव देने के लिए Spotify के साथ साझेदारी करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह साझेदारी हमारे एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम को मज़बूत बनाएगी, जिसे हमने कई सालों में ग्लोबल लीडर्स के साथ साझेदारी के द्वारा बनाया है। Spotify के साथ मिलकर, हम ऐसा बेहतरीन कंटेंट मिक्स पेश कर रहे हैं जो Vi को सब्सक्राइबरों के लिए पहली पसंद बनाता है।”

इस साझेदारी पर बात करते हुए Spotify India के Managing Director Amarjit Batra ने कहा, “संगीत लाखों भारतीयों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा है, चाहे वे कहीं आ-जा रहे हों, वर्कआउट कर रहे हों या आराम कर रहे हों। भारत में Vi के साथ अपनी तरह की पहली टेलीकॉम साझेदारी के ज़रिए, हम देश भर में संगीत और पॉडकास्ट पसंद करने वालों के लिए Spotify Premium को सुलभ बना रहे हैं और Vi के अधिक से अधिक यूज़र्स को Premium स्ट्रीमिंग का अनुभव पाने में मदद कर रहे हैं। इसका उद्देश्य भारत में संगीत प्रेमियों को उच्च गुणवत्ता का अनुभव प्रदान करना और अनलिमिटेड कंट्रोल को नया स्टैंडर्ड बनाना है। हम न सिर्फ़ संगीत सुनने के अनुभव को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि भारत में कलाकारों, क्रिएटर्स और म्यूज़िक इंडस्ट्री को लाभान्वित करने में भी मदद कर रहे हैं।”

जो यूज़र पहले से Spotify का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, वे Vi App के ज़रिए कॉम्पलीमेंटरी Spotify Premium सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर सकेंगे। Spotify Premium सब्सक्रिप्शन, Vi के रु451, रु551, रु751 और रु1201 (RedX) वाले इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान और रु701/रु751, रु871, रु1201/रु1301, रु1401/रु1526 और रु1601 (RedX Family) वाले फ़ैमिली पोस्टपेड प्लान के साथ एक फ़िक्स्ड फ़ायदे के तौर पर मिलेगा। फ़ैमिली प्लान के मामले में, यह फ़ायदा प्राइमरी मेंबर को मिलेगा। तीन महीने की मुफ़्त अवधि के बाद, सब्सक्राइबर Vi सुविधाजनक Add to Bill सुविधा के ज़रिए रु139 प्रति महीने पर अपना Spotify Premium सब्सक्रिप्शन जारी रख सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment