नई दिल्ली | एजेंसी भारत का Gross Tax Collection वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में सालाना आधार पर 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6,10,050.53 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5,42,478.57 करोड़ रुपए था। यह जानकारी Income Tax की ओर से गुरुवार को दी गई।
Income Tax की Website पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक, Gross Tax Collection के 6,10,050.53 करोड़ रुपए में Corporate Tax का योगदान 2,76,538.46 करोड़ रुपए, Non-Corporate Tax का योगदान 3,14,653.07 करोड़ रुपए, Security Transaction Tax का योगदान 18,856.12 करोड़ रुपए और अन्य Tax का योगदान 2.88 करोड़ रुपए रहा है।
समीक्षा अवधि में सरकार ने 89,025.71 करोड़ रुपए Refund के रूप में जारी किए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष समान अवधि में 87,979.39 करोड़ रुपए था। इस दौरान 68,304.99 करोड़ रुपए Corporate Tax और 20,715.51 करोड़ रुपए Non-Corporate Tax Refund के रूप में दिया गया है।
वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में Net Tax Collection 5,21,024.82 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े 4,54,499.18 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर 14.64 प्रतिशत अधिक है।
इसमें Corporate Tax का योगदान 2,08,233.47 करोड़ रुपए, Non-Corporate Tax का योगदान 2,93,937.56 करोड़ रुपए और Security Transaction Tax का योगदान 18,856.12 करोड़ रुपए रहा है।
इसके साथ सरकार ने Advance Tax Collection के भी आंकड़े जारी किए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में Advance Tax Collection 1,78,373.06 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े 1,54,706.02 करोड़ रुपए से 15.30 प्रतिशत अधिक है।
इसमें Corporate Tax का योगदान 1,40,752.74 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि के आंकड़े 1,21,333.03 करोड़ रुपए से 16.01 प्रतिशत अधिक है। वहीं, Non-Corporate Tax का योगदान सालाना आधार पर 12.73 प्रतिशत बढ़कर 37,620.32 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 33,372.99 करोड़ रुपए था।

