Sunday, July 26, 2026 |
Home Editorialप्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा से व्यापारिक समझौते को मिलेगी नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा से व्यापारिक समझौते को मिलेगी नई दिशा

by Business Remedies
0 comments

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और France के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की गत दिनों Nice में हुई बातचीत के बाद दोनों देश Special Global Strategic Partnership से एक कदम आगे बढ़े हैं। हालांकि अभी कोई बड़ा FTA साइन नहीं हुआ, पर 13 समझौतों और Roadmap पर मुहर लगी है और अगले 5 साल का Target तय हुआ है। जो रक्षा, व्यापार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, AI और Indo-Pacific सहयोग को नई दिशा देता है।

भारत-France संबंध अब केवल रक्षा तक सीमित नहीं हैं। संयुक्त घोषणाओं के आधार पर माना जा रहा है कि High-speed Railway Development, Artificial Intelligence, नागरिक परमाणु ऊर्जा और Digital Payment के विस्तार के समझौते पर भी मुहर लगी है। इससे व्यापार दोगुना होने से निर्यातकों को नए अवसर मिलेंगे और भारत के Electronics, कृषि और Engineering उत्पादों को यूरोपीय बाजारों में पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

India-France Innovation Roadmap 2030 के तहत Artificial Intelligence, Semiconductor और Deep-tech में France की उन्नत तकनीक का लाभ भारत को मिलेगा। High-speed Railway Development और रक्षा सहयोग के जरिए भारत में उन्नत प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। Paris और Nice जैसे हवाई अड्डों तक UPI का विस्तार होने से भारतीय पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा छात्रों और युवा पेशेवरों के लिए Mobility के समझौते से शिक्षा व कौशल का आदान-प्रदान बढ़ेगा।

फिलहाल भारत और France के संबंध अपने सबसे मजबूत दौर में हैं और दोनों देशों के बीच संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा प्राप्त है। European Union में France भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। इसके अलावा Indo-Pacific क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता के दृष्टिकोण से भी दोनों देश रणनीतिक रूप से एक-दूसरे के काफी करीब हैं।



You may also like

Leave a Comment