Monday, July 27, 2026 |
Home Business RemediesTMPV के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा, ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से वाहनों की मांग हो सकती है प्रभावित

TMPV के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा, ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से वाहनों की मांग हो सकती है प्रभावित

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के असर पर नजर जरूरी, Passenger Vehicle Sales Growth अनुमान में बदलाव जल्दबाजी होगी : Shailesh Chandra

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) Shailesh Chandra ने कहा कि ईंधन कीमतों में हुई बढ़ोतरी का कुल खपत एवं वाहन मांग पर पड़ने वाले असर पर नजर रखना जरूरी है और चालू वित्त वर्ष के लिए Passenger Vehicle Sales 10 प्रतिशत बढ़ने के अनुमान में कोई बदलाव अभी जल्दबाजी होगी। Chandra ने Tata Motors की हैचबैक कार Tiago की अगली पीढ़ी की पेशकश के मौके पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि ईंधन कीमतों में 10 दिन के भीतर चार बार बढ़ोतरी होने से उपभोक्ता धारणा और मांग पर अंतिम प्रभाव का आकलन करना मुश्किल हो गया है।

Passenger Vehicle विनिर्माता Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) ने Next Gen Tiago को Petrol, CNG और Electric विकल्पों के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती Showroom कीमत क्रमशः 4.69 लाख रुपये, 5.79 लाख रुपये और 6.99 लाख रुपये है। Chandra ने मौजूदा परिदृश्य के बारे में कहा, “ईंधन कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले 10 दिन में चार बार कीमतें बढ़ी हैं लिहाजा यह कह पाना मुश्किल है कि यह सिलसिला कहां पर रुकेगा। यह ऐसा पहला कारक है, जो उद्योग पर असर डाल सकता है और दबाव बना सकता है।”

Chandra ने कहा कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी उद्योग के लिए एक संभावित बाधा बन सकती है, लेकिन इसका असर अलग-अलग वाहन खंडों पर अलग-अलग स्तर पर पड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पुरानी कारों के बाजार में सुस्ती उपभोक्ता धारणा के कमजोर होने का संकेत है और महंगाई बढ़ने पर लोग खर्च घटाकर बचत पर ध्यान दे सकते हैं। हालांकि, फिलहाल मांग के रुझान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। Chandra ने कहा कि मजबूत Product Portfolio के दम पर कंपनी को अपनी वृद्धि संभावनाओं पर भरोसा है और इस वर्ष कई नए मॉडल पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हमारी वृद्धि उद्योग के अनुरूप रहेगी और उच्च दो अंक की वृद्धि संभव है।” Electric Vehicles (EV) की मांग पर उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में Booking दो से ढाई गुना तक बढ़ी है और कंपनी अगले तीन-चार महीनों में EV Production Capacity करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है|



You may also like

Leave a Comment