Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate WorldKotyark Industries Limited की बोर्ड मीटिंग में प्रत्येक 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर देने का प्रस्ताव मंजूर

Kotyark Industries Limited की बोर्ड मीटिंग में प्रत्येक 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर देने का प्रस्ताव मंजूर

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। सिरोही आधारित निर्माण इकाई वाली और बायो डीजल निर्माता कंपनी कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के पंजीकृत कार्यालय, ए-3, दूसरी मंजिल,श्री गणेश नगर हाउसिंग सोसाइटी, रामाकाका मंदिर रोड, छानी, वडोदरा-391740, गुजरात, भारत में आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में निदेशक मंडल ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को मौजूदा 23 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये मात्र) कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के खंड 5 में भी परिवर्तन किया गया है।
बोर्ड ने 10:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की है, अर्थात् कंपनी के शेयरधारकों द्वारा धारित प्रत्येक 1 पूर्णतः भुगतान किए गए 10/- रुपये के इक्विटी शेयर के बदले 10 बोनस इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यह अनुपात बोर्ड द्वारा निर्धारित रिकॉर्ड तिथि तक मान्य होगा। पोस्टल बैलट के माध्यम से प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।



You may also like

Leave a Comment