जयपुर। गुजरात के हिम्मतनगर आधारित ‘RFBL Flexi Pack Limited’ विभिन्न प्रकार के पैकेजिंग मैटेरियल का निर्माण और ट्रेडिंग करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: जुलाई 2005 में निगमित RFBL Flexi Pack Limited Printed Multilayer Flexible Packaging Material जैसे Plastic Film Roll और Pouch का निर्माण और ट्रेडिंग करती है। इनका उपयोग मुख्य रूप से विभिन्न उद्योगों में पैकेजिंग के लिए किया जाता है।
कंपनी खाद्य, Pharmaceuticals और घरेलू देखभाल जैसे उद्योगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए Plastic Film Roll और Pouch सहित अनुकूलित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी Woven Fabric की पैकेजिंग सामग्री, Polyester Laminated और अन्य प्रकार की फिल्मों की ट्रेडिंग भी करती है।
कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है और उच्च गुणवत्ता वाले, अनुकूलित पैकेजिंग समाधानों की आवश्यकता वाले ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी बहुस्तरीय Plastic Films में विशेषज्ञता रखती है और विभिन्न पैकेजिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विनिर्माण तकनीकों का उपयोग करती है।
टिकाऊपन, नमी प्रतिरोध और उत्पाद सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए, कंपनी विश्वसनीय पैकेजिंग समाधान प्रदान करने के लिए BOPP, CPP और Laminated Films जैसी उन्नत सामग्रियों का उपयोग करती है। इसका एकीकृत व्यापार मॉडल विनिर्माण विशेषज्ञता को एक मजबूत व्यापार नेटवर्क के साथ जोड़ता है, जिससे यह ग्राहकों को कुशलतापूर्वक और बड़े पैमाने पर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। कंपनी की विनिर्माण इकाई गुजरात के हिम्मतनगर में स्थित है और इसकी स्थापित क्षमता 5,040 Metric Ton है। यह इकाई गुणवत्ता, लचीलापन और परिचालन दक्षता पर ध्यान केंद्रित करते हुए पश्चिमी और उत्तरी भारत के ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए रणनीतिक रूप से स्थित है।
कारोबारी विस्तार: कंपनी प्रबंधन के अनुसार कंपनी को अपने कुल कारोबार का लगभग 50 फ़ीसदी निर्माण गतिविधियों से और 50 फ़ीसदी ट्रेडिंग गतिविधियों से प्राप्त होता है। कंपनी का सभी Finished Goods ट्रेडिंग में काम आ जाता है। कंपनी द्वारा IPO से जुटाई जा रही गई पूंजी का उपयोग क्षमता विस्तार में किया जाएगा और कंपनी मांग के अनुसार इस क्षमता को पूरा इस्तेमाल करने के लिए सक्षम है, क्योंकि ट्रेडिंग गतिविधियों के चलते कंपनी के पास बड़ा ग्राहक आधार मौजूद है। कंपनी IPO से जुटाई गई पूंजी से Survey Number 47/1 Paki, Moje: Dhandha, Taluka Himmatnagar, Sabarkantha – 383001, Gujarat में विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 4,502 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण करेगी।
इकाई में Infrastructure और संबंधित सुविधाओं का निर्माण एवं विकास करेगी। इसके साथ ही Plant और Machinery की खरीद भी करेगी।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 46.86 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 79.96 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.79 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 135.46 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 8.33 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 की 30 नवंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 69.66 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.84 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 की 30 नवंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 5.51 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin अर्जित किया है।
प्रवर्तक अनुभव: 41 वर्षीय Kunjit Maheshbhai Patel कंपनी के Promoter और Managing Director हैं। वे Chartered Accountant (CA) और Company Secretary (CS) की दोहरी योग्यता प्राप्त एक अनुभवी पेशेवर हैं। उन्हें वित्त, Corporate Governance, Compliance और Strategic Management में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। एक Promoter के रूप में उन्होंने कंपनी की दृष्टि को आकार देने, वित्तीय अनुशासन स्थापित करने और Corporate Governance के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘RFBL Flexi Pack Limited’ का IPO NSE Emerge प्लेटफार्म पर 12 मई को खुलकर 14 मई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 70,65,000 Equity Share 47 से 50 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 35 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।
IPO का Market Lot Size 3000 शेयरों का है और Retail Investors को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Grow House Wealth Management Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



