नई दिल्ली 07 मई, 2026: आज के एआई-संचालित दौर में साइबर हमले बड़े पैमाने पर, गति और जटिलता में इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि वे अधिकांश सुरक्षा प्रणालियों को विफल कर देते हैं और हर संगठन को संभावित लक्ष्य बना देते हैं, इसका प्रमाण वर्ष 2025 में दर्ज हुई साइबर सुरक्षा की 20 लाख से अधिक घटनाएँ हैं। इस चुनौती का सामना करने के लिए, Bharti Airtel (‘एयरटेल’) की बी2बी इकाई Airtel Business ने Airtel Secure Workforce लॉन्च किया है, जो देश का पहला, पूर्णतः प्रबंधित और एकीकृत ज़ीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर (जेडटीए) सुरक्षा प्लेटफ़ॉर्म है और यह उद्यमों के लिए एंड-टू-एंड, नियमों के अनुरूप सुरक्षा प्रणाली (कंप्लायंस-रेडी सिक्योरिटी स्टैक) उपलब्ध कराता है।
Bharti Airtel के पूरे भारत में फैले नेटवर्क और 24X7 विशेषज्ञों की निगरानी द्वारा संचालित और राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा सेवाओं के सिद्ध अनुभव के साथ, Airtel Secure Workforce उद्यमों को कम लागत में आवश्यक सुरक्षा प्रदान करेगा। साथ ही, यह संगठनों को अपने सुरक्षा उपाय खुद बनाने और चलाने के परिचालन बोझ से भी मुक्त करेगा। भारत के डीपीडीपी अधिनियम के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह समाधान उपयोगकर्ताओं, उपकरणों, नेटवर्क, एप्लिकेशन और डेटा से जुड़े एंडपॉइंट्स को सुरक्षित करेगा।
Airtel Business के सीईओ Sharat Sinha ने कहा, “आज के उद्यमों पर लगातार विकसित हो रहे, लक्षित और एआई-संचालित हमलों के बीच अपने एंड यूजर्स और डिवाइसेज की सुरक्षा करने का लगातार बढ़ता दबाव है। सुरक्षित कनेक्टिविटी और साइबर सुरक्षा में अपनी अग्रणी स्थिति को आगे बढ़ाते हुए, हमने किसी भी समय, कहीं भी उपयोगकर्ताओं, डेटा और डिवाइसेज़ की सुरक्षा के लिए Airtel Secure Workforce को तैयार किया है। यह समाधान एंड-टू-एंड सुरक्षा प्रदान करता है, जो कनेक्टिविटी और प्रबंधित सुरक्षा को 24×7 विशेषज्ञ निगरानी के साथ जोड़ता है। इसका एकीकृत दृष्टिकोण हमें अपने एंटरप्राइज़ ग्राहकों को अधिकतम मूल्य प्रदान करने में मदद करेगा, जिससे वे अपने सुरक्षा खर्चों में 30 प्रतिशत तक लागत अनुकूलन कर सकेंगे और अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त होकर अपने व्यवसाय की वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।”

