Thursday, July 2, 2026 |
Home Business and EconomySkyroot Aerospace बनी भारत की पहली Space-Tech Unicorn कंपनी, जुटाए $60Million निवेश

Skyroot Aerospace बनी भारत की पहली Space-Tech Unicorn कंपनी, जुटाए $60Million निवेश

by Business Remedies
0 comments
Skyroot Aerospace Became India First Space-Tech Unicorn After Raising$60Million Funding

भारत की निजी अंतरिक्ष तकनीक कंपनी Skyroot Aerospace ने एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए देश की पहली Space-Tech Unicorn कंपनी बनने का गौरव प्राप्त किया है। हैदराबाद स्थित इस स्टार्टअप ने नई फंडिंग में$60Million जुटाए हैं। इस निवेश दौर का नेतृत्व Sherpalo Ventures और सिंगापुर के संप्रभु वेल्थ फंड GIC ने किया। कंपनी को इस निवेश दौर में BlackRock, ग्रीनको समूह के संस्थापक, Arkam Ventures, Playbook Partners और Shanghvi Family Office सहित कई निवेशकों का समर्थन मिला। Playbook Partners और Shanghvi Family Office ने पहली बार कंपनी में निवेश किया, जबकि Sherpalo Ventures, GIC, BlackRock, ग्रीनको समूह और Arkam Ventures पहले से निवेशक रहे हैं।

नई फंडिंग के बाद कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर $1.1Billion पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष2023 में कंपनी का मूल्यांकन करीब$519Million था। इस तरह कंपनी के मूल्यांकन में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. भट्ट ने इसे भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि Skyroot Aerospace का Unicorn बनना यह दर्शाता है कि भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप तकनीक और व्यावसायिक क्षमता के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही वैश्विक निवेशकों का भरोसा भी भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र पर लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वर्ष 2033 तक वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने के लक्ष्य को और मजबूती दे सकती है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार चंदाना ने बताया कि कंपनी आने वाले सप्ताहों में Vikram-1 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह भारत का पहला निजी रूप से विकसित Orbital Rocket होगा। उन्होंने कहा कि नई फंडिंग से निवेशकों का कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति और लॉन्च क्षमता पर भरोसा स्पष्ट दिखाई देता है।

कंपनी के अनुसार नई पूंजी का उपयोग Vikram-1 की लॉन्च आवृत्ति बढ़ाने, विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने और Vikram-2 के विकास में किया जाएगा। Vikram-2 अगली पीढ़ी का लॉन्च वाहन होगा, जिसमें1टन Payload क्षमता और अत्याधुनिक Cryogenic Upper Stage तकनीक होगी। Skyroot Aerospace ने वर्ष 2022 में Vikram-S मिशन के जरिए अपनी लॉन्च तकनीक का सफल प्रदर्शन किया था। वहीं Vikram-1 को पृथ्वी की कक्षा में Payload पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।

Sherpalo Ventures के संस्थापक और प्रबंध भागीदार राम श्रीराम ने कहा कि उन्होंने शुरुआती दौर से ही Skyroot Aerospace का समर्थन किया है और उन्हें कंपनी की प्रगति पर पूरा भरोसा है। नई फंडिंग के बाद Skyroot Aerospace की कुल जुटाई गई पूंजी $160 Million से अधिक हो गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹.1,500 करोड़ के बराबर है।



You may also like

Leave a Comment