गुरुग्राम। Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने आज ऑल-न्यू Nissan Gravite के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित CNG retrofitment kit लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसे 16 राज्यों में 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। Gravite CNG को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर समाधान मिलेगा। साथ ही इस किट के लगने के बाद भी तीसरी पंक्ति में पर्याप्त जगह रहेगी, जिससे कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों की व्यावहारिकता बनी रहेगी।
Nissan and Infiniti के Divisional Vice President एवं Middle East, KSA, CIS व भारत के President श्री Thierry Sabbagh ने कहा, ‘भारत Nissan के लिए लगातार रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक, सुगम और भविष्य के लिए तैयार mobility solutions एवं product उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहे हैं। ऑल-न्यू Nissan Gravite के साथ CNG विकल्प की पेशकश इस दिशा में उल्लेखनीय कदम है। Gravite CNG के साथ हम ऐसे ग्राहकों को प्रमाणित एवं व्यावहारिक समाधान दे रहे हैं, जो परिवार के लिए भरपूर स्पेस, रोजाना की आवाजाही और प्रमुख CNG markets में कम लागत पर यात्रा का विकल्प चाहते हैं।’
Nissan Motor India के Managing Director श्री Saurabh Vatsa ने कहा, ‘Magnite CNG को लेकर ग्राहकों की तरफ से बेहतर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब ऑल-न्यू Nissan Gravite के लिए सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सॉल्यूशन पेश करने की हमें खुशी है। इसे ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजाना की पारिवारिक जरूरतों के लिए 7-सीटर MPV के साथ व्यावहारिकता, लचीलापन और सहूलियत चाहते हैं। सरकार द्वारा प्रमाणित CNG retrofitment kit के माध्यम से हम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो न केवल किफायती है, बल्कि स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप के जरिये 7-सीटर की पूरी फ्लेक्सिबिलिटी, मॉड्यूलैरिटी और क्षमता का भी लाभ मिलता है। इससे रोजाना के प्रयोग में स्पेस की कोई कमी नहीं महसूस होती।’

