मुंबई, 23 अप्रैल, 2026: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, AU Small Finance Bank (एयू एसएफबी) और पिछले एक दशक में यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए Reserve Bank of India (आरबीआई) से इन-प्रिंसिपल स्वीकृति प्राप्त करने वाला पहला संगठन, ने आज घोषणा की कि RBI ने Vivek Tripathi की तीन वर्ष की अवधि के लिए बैंक के पूर्णकालिक निदेशक (कार्यकारी निदेशक) [ Whole Time Director (Executive Director)] के रूप में नियुक्ति को मंज़ूरी प्रदान कर दी है।
47 वर्षीय Vivek Tripathi की बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति, AU Small Finance Bank की आंतरिक रूप से अगली पीढ़ी के नेतृत्व को विकसित करने और दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना को संस्थागत स्वरूप देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
वर्तमान में AU Small Finance Bank के Chief Credit Officer के रूप में कार्यरत Vivek Tripathi वर्ष 2014 से बैंक से जुड़े हुए हैं और उन्होंने Commercial Banking, Wholesale Banking, Credit एवं Strategy सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएँ निभाई हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने AU की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई है तथा मज़बूत Risk और Governance ढाँचों के संस्थानीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अपने मौजूदा पद पर, श्री Vivek Tripathi बैंक स्तर पर Credit Policy एवं Underwriting, Portfolio Management, Collections और Legal Recovery की Enterprise-wide निगरानी एकीकृत Governance संरचना के तहत करते हैं। Vivek का विवेकपूर्ण Risk Management, Policies और Processes के मानकीकरण तथा प्रारंभिक चेतावनी ढाँचों को सशक्त बनाने पर विशेष ज़ोर रहा है, जिससे Portfolio की पूर्वानुमेयता मजबूत हुई है और Balance Sheet की मजबूती में वृद्धि हुई है।
इससे पूर्व, उनके नेतृत्व में बैंक के Commercial Banking Portfolio ने स्थिर और संतुलित वृद्धि दर्ज की, जिसे अनुशासित Credit विस्तार, मजबूत ज़मीनी निष्पादन और बैंक की देनदारी (Liability) Franchise को सशक्त बनाने का समर्थन मिला। उन्होंने Digital Trade और Remittance Solutions सहित नवाचार-आधारित Business Channels में भी पहल का नेतृत्व किया है, जिससे MSME और उभरते उद्यमों के साथ AU की सहभागिता और गहरी हुई।
Vivek Tripathi को Financial Services के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। AU से पहले, वे ICICI Bank, Reliance Capital और Aditya Birla Group के साथ कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्हें विभिन्न Credit Cycles और विविध परिचालन परिवेशों में काम करने का अनुभव मिला।
इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, Sanjay Agarwal, संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं CEO, AU Small Finance Bank, ने कहा, “Vivek पिछले एक दशक से AU की नेतृत्व यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उन्होंने व्यवसाय, Credit तथा संस्थागत Governance के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। Risk समझ, Portfolio Management और निष्पादन अनुशासन की उनकी गहरी समझ ने AU की Balance Sheet की मजबूती को और सुदृढ़ किया है। उनकी नियुक्ति हमारी सुव्यवस्थित उत्तराधिकार योजना को दर्शाती है, क्योंकि हम बैंक को अगले विकास चरण के लिए तैयार कर रहे हैं।”
वे Indian Institute of Management Lucknow के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने ESCP Business School Paris से Executive Education पूरा किया है। इसके अतिरिक्त, उनके पास Veermata Jijabai Technological Institute Mumbai University से M.Tech की डिग्री है।
यह नियुक्ति AU Small Finance Bank के नेतृत्व क्षमता को और सुदृढ़ करने, संस्थागत Governance को मजबूत करने तथा संगठन को सतत और जिम्मेदार विकास के अगले चरण के लिए तैयार करने पर निरंतर फोकस को रेखांकित करती है।

