नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026: Punjab National Bank (PNB) ने अपने आधिकारिक फ्लीट में Tata इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करते हुए स्थिरता को बढ़ावा देने व कार्बन फुटप्रिटं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल के एक हिस्से के तौर पर बैंक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के उपयोग के लिए 12 Tata Nexon EV वाहनों को शामिल किया है जो हरित भविष्य के लिए प्रतिबद्धता में एक मील का पत्थर है।
पर्यावरण के अनुकूल परिवर्तन के प्रति बैंक के सक्रिय दृष्टिकोण के तहत इस EV फ्लीट को बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व Tata Motors के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में MD एवं CEO श्री Ashok Chandra के साथ कार्यपालक निदेशकगण श्री M. Paramasivam, श्री Bibhu Prasad Mahapatra, श्री D. Surendran और श्री Amit Kumar Srivastava द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपने व्याख्यान में मुख्य महाप्रबंधक (CGM) श्री Vishesh Kumar Srivastava ने दोहराया, “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को अपनाकर, PNB का लक्ष्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और एक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में योगदान देना है। यह पहल बैंक के व्यापक पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) लक्ष्यों के साथ-साथ सतत विकास की ओर भारत के परिवर्तन के अनुरूप है।”
PNB अपनी मुख्य गतिविधियों में स्थिरता को शामिल करने और बैंकिंग उद्योग में एक उदाहरण पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कदम के जरिए PNB का उद्देश्य है:
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में भारत के परिवर्तन का समर्थन करना
बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ प्रथाओं को प्रोत्साहित करना
कर्मचारियों और हितधारकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना
इस कदम के साथ, PNB एक जिम्मेदार संगठन के रूप में अपनी भूमिका को और सुदृढ़ करता है, जो स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

