जयपुर | बिजनेस रेमेडीज |महिंद्रा एंड महिंद्रा के डीलर ऑटोवर्ल्ड ने जयपुर के सीतापुरा में खोला भव्य कमर्शियल व्हीकल वर्कशॉप। उद्घाटन समारोह में महिंद्रा एंड महिंद्रा के वरिष्ठ अधिकारियों और ऑटोवर्ल्ड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शिरकत की। समारोह में वी.एस. विनय कुमार (ज़ोनल हेड – कस्टमर केयर, महिंद्रा एंड महिंद्रा), अजय राय (RCCM), निकित शाह (RSM), किशोर सिंह गहलोत (मैनेजिंग डायरेक्टर, ऑटोवर्ल्ड), करण गहलोत (डायरेक्टर, ऑटोवर्ल्ड), आराधना गहलोत (डायरेक्टर, ऑटोवर्ल्ड), अनुपम सॉंखला (डायरेक्टर, ऑटोवर्ल्ड) आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर किशोर सिंह गहलोत (मैनेजिंग डायरेक्टर, ऑटोवर्ल्ड) ने कहा, “महिंद्रा के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव देने की प्रतिबद्धता पर आधारित है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ज़ोनल हेड वी.एस. विनय कुमार ने ऑटोवर्ल्ड की टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिंद्रा हमेशा से “कस्टमर फर्स्ट” की नीति पर चलता है और यह नया केंद्र इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।




