Monday, June 29, 2026 |
Home AutomobileHyundai Motors ने 1 मई से कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया

Hyundai Motors ने 1 मई से कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बुधवार को कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई कीमतें एक मई से प्रभावी होंगी। एक्सचेंज फाइलिंग में अनुसार, कंपनी ने मूल्य वृद्धि के पीछे विभिन्न लागत वृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि वृद्धि की मात्रा वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। एचएमआईएल ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी का प्रयास हमेशा बढ़ती लागतों को वहन करना रहा है ताकि हमारे ग्राहकों को मूल्य में उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके। हालांकि, इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण, इस प्रभाव के एक हिस्से को मामूली मूल्य संशोधन के माध्यम से ग्राहकों पर डालना आवश्यक हो गया है।”

मार्च 2026 में एचएमआईएल ने 69,004 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक है। इसमें से घरेलू बिक्री 55,064 यूनिट्स रही है। कंपनी ने मार्च के किसी भी महीने में घरेलू बिक्री का अब तक का उच्चतम स्तर दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक है। जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में कुल बिक्री 2,08,275 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.7 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बयान में कहा कि चौथी तिमाही में घरेलू बिक्री 1,66,578 यूनिट्स रही हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक है। यह कंपनी की स्थापना के बाद से घरेलू बिक्री का अब तक का उच्चतम तिमाही आंकड़ा है।

कंपनी का निर्यात 9.4 प्रतिशत बढ़कर 41,697 यूनिट्स हो गया।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने मार्च में अपने सभी यात्री वाहनों (आईसीई) की कीमतों में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी, जो 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गई हैं। टाटा मोटर्स ने बढ़ती कमोडिटी कीमतों और अन्य इनपुट लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए उसी तारीख से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में भी 1.5 प्रतिशत की वृद्धि लागू की। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्र ने कहा था कि कंपनी लगभग एक साल से बढ़ती इनपुट लागतों का सामना कर रही है, और अब इसी प्रभाव के कारण कीमतों में वृद्धि करना आवश्यक हो गया है।



You may also like

Leave a Comment