बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर के पार्क रेजीडेंसी, किशोरपुरा रोड, हाथोज में स्थित ऑक्सफोर्ड प्राइम सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय में खेल गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिसके लिए एक विशाल खेल मैदान उपलब्ध है, जहां छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं और आनंद उठाते हैं।साथ ही विद्यालय में कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई में सुधार कर सकें। साथ ही बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी विशेष मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाती हैं, ताकि वे उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकें। विद्यालय विद्यार्थियों को हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे जीवन में आगे बढ़ सकें। ऑक्सफोर्ड प्राइम सेकेंडरी स्कूल न केवल शिक्षा, बल्कि खेल, संस्कृति और अनुशासन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है।

