Saturday, July 18, 2026 |
Home Editorialटीकों के बारे में जागरूक करने के लिए आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

टीकों के बारे में जागरूक करने के लिए आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

by Business Remedies
0 comments

टीकाकरण हमारे शरीर के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बीमारियों को पहचानने और उनसे लडऩे की क्षमता प्रदान करता है। इसी उद्देश्य को लेकर आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा। यह दिन टीकाकरण के महत्व को बढ़ावा देने और लोगों को टीकों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत 16 मार्च, 1995 को हुई थी, जब भारत में पल्स पोलियो इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम की शुरुआत हुई थी। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक दी गई थी। वर्ष, 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया था। जहां भारत में ज्यादातर माता-पिता अपने शिशुओं के टीकाकरण चार्ट को लेकर सतर्क रहते हैं, पर आज बच्चों के बड़े होने के साथ-साथ जागरूकता अक्सर कम हो जाती है। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि टीकाकरण जीवन भर की आवश्यकता है, ना कि केवल शिशुओं के लिए ही महत्वपूर्ण है। हाल ही में किशोरों के लिए टीके लॉन्च किए हैं, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए है। टीकाकरण केवल एक व्यक्तिगत विकल्प नहीं है, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है। जब किसी समुदाय के अधिकांश लोग प्रतिरक्षित होते हैं, तो यह एक सुरक्षा कवच बनाता है जो उन लोगों की रक्षा करता है जो चिकित्सा कारणों से टीका नहीं लगवा सकते, जैसे कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले रोगी या नवजात शिशु। विज्ञान कभी रुकता नहीं है, हर साल नई-नई प्रगति होती है। हाल ही में सर्वाइकल कैंसर के लिए स्वदेशी टीकों का विकास या कोविड-19 के विभिन्न रूपों के लिए अद्यतन बूस्टर खुराक। यह दिन जनता को नई जानकारी देने और उनकी बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण है। सही मायने में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करना ही है।



You may also like

Leave a Comment