बिजनेस रेमेडीज/Jaipur। International Vaishya Federation, Rajasthan की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय च्मंचन बैठक १४ और १५ मार्च को भांकरोटा स्थित Samurai Resort में आयोजित होगी। संगठन के Rajasthan प्रभारी Dhruvdas Agrawal, प्रदेश अध्यक्ष N.K. Gupta, प्रदेश महामंत्री Gopal Gupta तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष Suresh Kalani ने बताया कि इस दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन Rajasthan के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में BJP Rajasthan के प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore, उपमुख्यमंत्री Diya Kumari तथा सहकारिता मंत्री Gautam Dak कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता Bhilwara के सांसद Damodar Agrawal होंगे।
साथ ही स्वागत अध्यक्ष Sanjay Agrawal (AU Bank) तथा सह-स्वागत अध्यक्ष Sunil Jain (Akshat Group) एवं Samurai Resort के संचालक सह-स्वागत अध्यक्ष Tarachand भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन की तीनों इकाइयों मुख्य इकाई, महिला इकाई एवं युवा इकाई की ओर से वर्तमान वर्ष में किए गए सामाजिक, संगठनात्मक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी तथा आगामी समय के लक्ष्यों, योजनाओं और कार्ययोजना पर व्यापक मंथन किया जाएगा।
साथ ही युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष Manish Gupta तथा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष Charu Gupta के नेतृत्व में युवा एवं महिला इकाइयों की गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर Rajasthan के लगभग ४० जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी, महिला एवं युवा इकाइयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज में एकता को सुदृढ़ करने, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा देने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

