Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate WorldDaikin India ने नए ऊर्जा-कुशल और AI आधारित एसी की VRV Alpha सीरीज लॉन्च की

Daikin India ने नए ऊर्जा-कुशल और AI आधारित एसी की VRV Alpha सीरीज लॉन्च की

by Business Remedies
0 comments

Jaipur:– Daikin Airconditioning India Private Limited, जो Japan की Daikin Industries Limited की 100% हिस्सेदारी वाली कंपनी है, ने आज साल 2026 के लिए अपने एसी के नए मॉडल्स लॉन्च करने की घोषणा की है। यह लॉन्च बेहतरीन कूलिंग और बिजली की बचत के मामले की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।

इस नई रेंज के रूम एयर कंडीशनर्स, नयी BEE 2026 के सभी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरते हैं तथा इसके साथ लॉन्च हुई नयी VRV Alpha श्रंखला की एयर कंडीशनिंग भी शामिल है। यह इंडस्ट्रियल एयर कंडीशनर्स Daikin की पेटेंट VRV तकनीक को आधुनिक Artificial Intelligence (AI) तथा IoT जैसी तकनीकियों से जोड़ता है।

स्प्लिट एयर कंडीशनर्स की दुनिया में बिजली बचत और भरोसे के नए पैमाने

Daikin India के 2026 रूम कंडीशनर्स को इस तरह से बनाया गया है कि यह ऊर्जा दक्षता ब्यूरो Bureau of Energy Efficiency (BEE) के नए और सख्त ISEER पैमानों से भी बढ़कर नतीजे दे। इसी के साथ, यह कंपनी की “जिम्मेदार कूलिंग” की सोच को सच साबित करता है। इस सीरीज में Daikin की कुछ खास तकनीकें शामिल हैं—जैसे हवा को साफ रखने और बेहतर काम करने के लिए पेटेंटेड Streamer Discharge और Swing Compressor, स्मार्ट IoT कनेक्टिविटी, जंग लगने से बचाने वाली DNNS Coating, और 54°C की चिलचिलाती भारतीय गर्मी में भी शानदार कूलिंग देने वाली तकनीक।

5-Star Inverter मॉडल्स पर खास ध्यान देते हुए, इस नई रेंज में ऐसे कई Split AC पेश किए गए हैं जो बिल्कुल शांत और बिना आवाज चलते हैं, कमरा जल्दी ठंडा करते हैं और बिजली की भारी बचत करते हैं। ये खूबियां नए BEE नियमों के एकदम अनुकूल हैं। इन नई तकनीकों से न सिर्फ एसी की उम्र और बिजली की बचत बढ़ेगी, बल्कि इस कड़ी टक्कर वाले Split AC बाजार में Daikin की पकड़ और भी मजबूत होगी। यह रेंज शहरी और प्रांतो के ग्राहकों और पहली बार एसी खरीदने वाले ग्राहकों को बहुत पसंद आएगी जो अपने घर के लिए एक ऐसा स्मार्ट एसी चाहते हैं जो लंबे समय तक उनका साथ निभाए।

VRV Alpha: बड़ी इमारतों की कूलिंग में Artificial Intelligence (AI) से आया नया बदलाव

कमर्शियल बिल्डिंग्स और आलिशान घरों के लिए, Daikin ने VRV Alpha के साथ बाजार का स्तर और ऊंचा कर दिया है। VRV Alpha का मुख्य फोकस शानदार कूलिंग और बिजली की बचत पर है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो मौसम और जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और सबसे अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए समझदारी से फैसले लेता है।

VRV Alpha सीरीज में बेहतरीन मशीनों (हार्डवेयर) और स्मार्ट AI सॉफ्टवेयर का ऐसा तालमेल है जो आपकी सहूलियत से समझौता किए बिना ज्यादा से ज्यादा बिजली बचाता है। इसके जरिए Daikin न सिर्फ VRV बाजार में अपनी नेतृत्वता पक्की कर रहा है, बल्कि आज के आधुनिक इमारतों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है—जहां बिजली की बचत, स्मार्ट कनेक्टिविटी और जगह के हिसाब से डिजाइन में बदलाव बेहद जरूरी हो गए हैं।

इस खास मौके पर Daikin India के चेयरमैन और MD, Kanwaljeet Jawa ने कहा, “Daikin भारतीय ग्राहकों को सबसे आधुनिक, भरोसेमंद और बिजली बचाने वाले उत्पाद देने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध है। 60 से ज्यादा मॉडलों वाली हमारी 2026 की यह नई रेंज हमारी जापानी तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है, जिसे खासतौर पर भारतीयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।” उन्होंने आगे बताया, “अब हमारी तीन फैक्टरियां हमारे इस विकास को रफ्तार दे रही हैं। Daikin इस इंडस्ट्री में अपना दबदबा मजबूत करने और बेहतरीन व पर्यावरण के अनुकूल एसी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। फैक्टरियों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ, यह निवेश हमारे दूरदर्शी लक्ष्य को भी दिखाता है—जो कि बेहतर क्वालिटी देना, पार्टनर्स के साथ रिश्ते मजबूत करना और भारत के तेजी से बढ़ते HVAC बाजार में अपना अहम योगदान देना है।”

आने वाले समय में एसी की कीमतों में बढ़त की जानकारी

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन में आ रहे ज्यादा खर्च की भरपाई के लिए, Daikin India अप्रैल 2026 से अपने सभी उत्पादों की कीमतों में 7–12% की बढ़ोतरी करेगा।



You may also like

Leave a Comment