जयपुर। जयपुर आधारित Sabu Sodium Chloro Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की 5 मार्च, 2026 को हुई Board Meeting में निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 10.00 रुपये के आंशिक रूप से भुगतान किए गए Equity Shares को Rights Issue के माध्यम से जारी कर 55.96 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के प्रस्ताव पर विचार कर मंजूरी दी।
कंपनी के पात्र Equity Shareholders को Record Date तक कंपनी के शेयर लेने होंगे और इस तिथि को बाद में निर्धारित और अधिसूचित किया जाएगा।
Rights Issue को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Rights Issue की विस्तृत शर्तें, जिनमें Issue Price, Rights Entitlement Ratio, Record Date, समय और Payment की शर्तें शामिल हैं, Board द्वारा लागू कानूनों के अनुसार आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद विधिवत निर्धारित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि Sabu Sodium Chloro Limited आतिथ्य क्षेत्र में कारोबारी विस्तार कर रही है और देश के विभिन्न हिस्सों में Resort स्थापित कर रही है। Rights Issue से प्राप्त पूंजी से कंपनी प्रभावी तरीके से कारोबारी विस्तार कर पाएगी।

