बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। हरियाणा के Faridabad आधारित Mobilize App Lab Limited विभिन्न उद्योगों में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने और व्यावसायिक कार्यों को सुव्यवस्थित करते वाले IT उत्पाद प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा प्रतिभावान स्टाफ भर्ती के माध्यम से उत्पाद विकास में वित्तपोषण की आवश्यकताओं की पूर्ति, घरेलू बाजारों में संगठन के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से व्यावसायिक विकास और विपणन गतिविधियों के लिए वित्तपोषण की आवश्यकताओं की पूर्ति, कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 25 फरवरी 2026 को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: 2012 में निगमित, Mobilize App Lab Limited एक Technology-आधारित कंपनी है। कंपनी ऐसे Innovative, Scalable और सुरक्षित IT उत्पाद प्रदान करने में विशेषज्ञता रखती है जो व्यावसायिक कार्यों को सुव्यवस्थित करते हैं और विभिन्न उद्योगों में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं। कंपनी एकीकृत सुविधा एवं परिसंपत्ति प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS), आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, School एवं University ERP, Single Sign-On (SSO), AI Studio और IoT अनुप्रयोगों सहित उद्यम समाधानों का एक विविध पोर्टफोलियो प्रदान कर रही है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 7.12 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.76 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 12.13 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 3.10 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 16.24 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 4.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 13.53 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 30.32 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Mobilize App Lab Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 25 फरवरी 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 25,12,000 शेयर 75 से 80 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर कुल 20 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1600 शेयरों का है और Retail निवेशकों को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Corporate Capitalventures Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

