Tuesday, July 21, 2026 |
Home Corporate Worldइमारतों को रचनात्मक रूप से सुंदर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Luxture Surface Coatings Private Limited’

इमारतों को रचनात्मक रूप से सुंदर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Luxture Surface Coatings Private Limited’

कंपनी ने लॉन्च किया ‘लक्स फोम’, यह है क्रिएटिव स्ट्रक्चर मास्टरपीस

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। राजस्थान के अजमेर स्थित लक्सर सरफेस कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न प्रकार की कोटिंग्स और क्रिएटिव उत्पादों के माध्यम से इमारतों को रचनात्मक रूप से सुंदर बनाने वाली एक अग्रणी कंपनी के रूप में उभर कर सामने आई है। कंपनी इंडिया स्टोनमार्ट 2026 में अपने स्टॉल के माध्यम से उत्पादों का भव्य प्रदर्शन कर रही है। इस अवसर पर बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी संचालक जितेंद्र शर्मा और आलोक शर्मा से मुलाकात कर कंपनी की कारोबारी गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

कारोबारी गतिविधियां
लक्सर सरफेस कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड एक ISO 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है, जो भारत में घरों और इमारतों को सौंदर्यपूर्ण रूप से निखारने के लिए नवीन और इनोवेटिव कोटिंग्स विकसित कर रही है। वर्ष 2003 में स्थापित यह कंपनी यूरोपीय, इटालियन और जापानी टेक्सचर व डेकोरेटिव पेंट्स की विशेष श्रृंखला पेश करती है, जिसमें बहुरंगी और विशेष प्रभाव वाले पेंट शामिल हैं।
कंपनी का प्रबंधन तकनीकी विशेषज्ञों और अनुभवी पेशेवरों की टीम द्वारा किया जाता है। प्रबंधन के अनुसार, निरंतर अनुसंधान एवं विकास में निवेश करना और नए विचारों को उत्पादों के रूप में बाजार तक पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकता रही है। “वाजिब कीमतों पर रचनात्मक उत्पाद” के सिद्धांत के साथ, लक्सर सरफेस कोटिंग्स सौंदर्यीकरण उत्पादों में विकास और सृजन की असीम संभावनाओं का अनुसरण कर रही है।

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
कंपनी के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कंक्रीट फसाड, अर्बन रेंज में कंक्रीट इमिटेशन प्लास्टर ‘कंक्रीट टोन’, हेरिटेज प्लास्टर, पॉलिश्ड प्लास्टर, आइकॉनिक वॉल्स, आर्किटेक्चरल स्कल्पचर के लिए मेटल कोटिंग्स, प्रीमियम इटालियन फिनिश, स्टोन इमिटेशन कोटिंग्स, विभिन्न प्रकार के स्टोन और ब्रिक्स प्रोडक्ट ‘लक्स स्टोन’, एब्स्ट्रेक्ट वॉल आर्ट, 3डी सॉलिड सर्फेस, प्रीमियम कंक्रीट पैनल, डेकोरेटिव माइक्रो सीमेंटो टॉपिंग, सीमलेस फ्लोर, क्राफ्टेड एक्सटीरियर एवं इंटीरियर क्लैडिंग और लक्सर फोम शामिल हैं।

सिद्धांत और विज़न
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, लक्सर का मूल सिद्धांत है—“गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं”। इसी सोच के तहत कंपनी किफायती कीमतों पर टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाले और विशिष्ट रूप-रंग वाले उच्च गुणवत्ता के उत्पाद तैयार करती है।
लक्सर का विज़न है—“नए विचारों का नवीनीकरण”। इसी विज़न को साकार करते हुए कंपनी अपने सौंदर्यीकरण उत्पादों के जरिए घर मालिकों के सपनों को वास्तविकता में बदल रही है। विविध डिज़ाइनों, आकारों और टेक्सचर के साथ कंपनी ने ऐसे अनगिनत मूड और स्टाइल विकसित किए हैं, जो हर घर को उसके मालिक के व्यक्तित्व के अनुरूप विशिष्ट पहचान देते हैं। उद्यमशीलता की भावना के साथ लक्सर सजावटी भवन निर्माण सामग्री के क्षेत्र में सबसे बड़ी उत्पाद श्रृंखला पेश करने वाली अपनी तरह की पहली कंपनियों में शामिल है।

नया लॉन्च ‘लक्स फोम’ बना गेमचेंजर
कंपनी संचालक जितेंद्र शर्मा और आलोक शर्मा के अनुसार, हाल ही में लॉन्च किया गया नया उत्पाद ‘लक्स फोम’ कंपनी के लिए एक गेमचेंजर साबित हो रहा है। यह एक एक्सपेंडेड पॉलीमर स्टाइरीन (EPS) आधारित थर्माकोल है, जिसकी डेंसिटी 24 से 28 के बीच होती है। इसका AFR स्वरूप इसे आग से सुरक्षित बनाता है।
शीट को CNC मशीन पर आकर्षक प्रोग्रामिंग के माध्यम से आकार दिया जाता है, जिसके बाद कोटिंग सेक्शन में आवश्यकतानुसार स्टोन, रस्टिक, पेंट और एपॉक्सी फिनिश दी जाती है। कंपनी ने गोवा के होटल लीला और जयपुर के प्रमुख क्लब ‘द बॉस’ में इसका सफल उपयोग किया है।
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 में कंपनी ने लिबर्टी स्टैच्यू का स्ट्रक्चर प्रदर्शित किया है, जो इसकी तकनीकी क्षमता का बेहतरीन उदाहरण है। लगभग 4 मीटर ऊंची इस संरचना का वजन महज 74 किलोग्राम है, जबकि स्टोन फिनिश के कारण यह देखने में अत्यंत आकर्षक और मजबूत प्रतीत होती है। इसकी लंबी लाइफ और हल्का वजन इसे आधुनिक निर्माण परियोजनाओं के लिए एक आदर्श समाधान बनाते हैं।



You may also like

Leave a Comment