Sunday, July 19, 2026 |
Home Corporate Worldइंडिया स्टोनमार्ट-2026 में PM Tools एंड एब्रेसिव ने पेश की है इनोवेटिव टूल्स एवं एब्रेसिव साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों का किया प्रदर्शन

इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में PM Tools एंड एब्रेसिव ने पेश की है इनोवेटिव टूल्स एवं एब्रेसिव साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों का किया प्रदर्शन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मेरठ स्थित पी/एम टूल्स एंड एब्रेसिव्स ने लंबे समय से स्टोन प्रोसेसिंग मार्केट में इनोवेटिव और तकनीकी रूप से दक्ष टूल्स की आपूर्ति के जरिए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कंपनी जयपुर में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में स्टॉल के माध्यम से अपने अत्याधुनिक उत्पादों और मशीन टूल्स का प्रदर्शन कर रही है। इस अवसर पर बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के संस्थापक एवं संचालक पुनीत वर्धन गुप्ता से मुलाकात कर कंपनी की कारोबारी शुरुआत, मौजूदा गतिविधियां, स्टोनमार्ट में प्रस्तुत नई मशीनें, बाजार में मंदी के प्रभाव और उससे उबरने के उपायों के साथ-साथ वेदों के अनुसार प्राकृतिक कृषि पर उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की।

कारोबारी शुरुआत
पी/एम टूल्स एंड एब्रेसिव्स के संस्थापक पुनीत वर्धन गुप्ता ने आईआईटी रुड़की से वर्ष 1994 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के बाद औद्योगिक अनुभव हासिल किया और कंपनी की स्थापना की। कंपनी की शुरुआत 4-इंच कटर के निर्माण से हुई। उनका प्रारंभ से ही फोकस हाथ से काम करने वाले कारीगरों को सशक्त बनाने पर रहा है। आज कंपनी बड़े पैमाने पर स्टोन प्रोसेसिंग के लिए डायमंड टूल्स के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मशीनों का निर्माण भी कर रही है।

कारोबारी गतिविधियां
पी/एम टूल्स एंड एब्रेसिव्स वर्तमान में ग्लास और सिरेमिक्स के लिए सर्कुलर डायमंड कोर ड्रिल कैटेगरी में टेपर श्रंक मेटल बॉन्ड कोर ड्रिल, इलेक्ट्रोप्लेटेड कोर ड्रिल, ब्रास बॉडी और स्टील बॉडी में 1/2-इंच बीएसपी एडॉप्टर मेटल बॉन्ड कोर ड्रिल, स्ट्रेट श्रंक मेटल बॉन्ड कोर ड्रिल, विभिन्न साइज के पार्टिंग ब्लेड, स्मॉल साइज माउंटेड पॉइंट पिन्स तथा सीएनसी मिलिंग और ग्रूविंग डायमंड टूल्स उपलब्ध कराती है।
इसके साथ-साथ कंपनी मेटल बॉन्डेड, वैक्यूम ब्रेज्ड और इलेक्ट्रोप्लेटेड टूल्स कैटेगरी में प्रोफाइलिंग व मोल्डिंग टूल्स, इलेक्ट्रोप्लेटेड माउंटेड पॉइंट, 4-इंच सर्कुलर सॉ, कट-ऑफ व्हील्स (चकरी), इलेक्ट्रोप्लेटेड डायमंड फाइल्स, मेटल बॉन्डेड कोर ड्रिल्स, पोलिशिंग ब्लेड्स और सेगमेंट्स, ग्राइंडिंग व्हील्स व डिस्क का निर्माण प्रमुखता से कर रही है।
डायमंड कोर ड्रिल्स श्रेणी में कंपनी छोटे और बड़े साइज की कोर ड्रिल्स, कंक्रीट सैंपलिंग के लिए कोर ड्रिल, कंक्रीट कटिंग सेगमेंट सॉ, डायमंड सेगमेंटेड सर्कुलर सॉ, मोल्डिंग ब्लेड्स, कप व्हील्स और डायमंड सेगमेंट्स का निर्माण करती है।
लकड़ी, स्टोन, ग्लास, नाइफ, कार्बाइड और स्टेनलेस स्टील टूल्स की पॉलिशिंग व ग्राइंडिंग के लिए कंपनी डायमंड फ्लेक्सिबल शीट, डायमंड शार्पनर, नाइफ शार्पनर, वैक्यूम ब्रेज्ड टूल्स, डायमंड/कार्बाइड पैड, पीसीडी ग्राइंडिंग कप व्हील, डायमंड और कार्बाइड ग्राइंडिंग व्हील्स तथा ड्रिल गाइड भी तैयार कर रही है। कंपनी के संचालन में शिवेन्द्र मिश्रा और राहुल कुमार मिश्र सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में प्रस्तुत मशीनें
पुनीत वर्धन गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने स्टोनमार्ट-2026 में पत्थर की कटिंग और एनग्रेविंग से जुड़ी कई मशीनों के टूल्स लॉन्च किए हैं। इनमें सिंक होल मशीन, सेल्फ-प्राइमिंग मल्टी-फंक्शन कटिंग मशीन, स्टोन और ग्लास के लिए मल्टी-फंक्शन सीएनसी एनग्रेविंग मशीन, छैनी-हथौड़ा जैसा लुक देने वाली इंपैक्ट एनग्रेविंग मशीन, पत्थर और दीवार में छेद करने वाली मशीन, टेबल-टॉप एजिंग और मोल्डिंग मशीन, 4-इंच कटर मशीन और ग्राइंडर से मोल्डिंग करने की तकनीक शामिल है।

ऑर्गेनिक उत्पादों का भी प्रदर्शन
कंपनी ने इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में मशीन टूल्स के साथ-साथ देसी खांड, खाद्य तेल, चावल, गेहूं और विभिन्न प्रकार के बिस्किट जैसे ऑर्गेनिक उत्पादों का भी प्रदर्शन किया।

वेदों के अनुसार प्राकृतिक कृषि भविष्य का आधार
पुनीत वर्धन गुप्ता एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ वेदों के अनुसार जीवनशैली अपनाने में विश्वास रखते हैं। वे प्राकृतिक कृषि को भविष्य का आधार मानते हैं और इस दिशा में प्रो. शिवजी उपाध्याय, डॉ. चिंतामणि जोशी, इंजीनियर शिवेन्द्र मिश्रा और डॉ. राहुल कुमार मिश्र के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने वैदिक कृषि के महत्व को भारतीय ध्वज के चार रंगों के माध्यम से रेखांकित करते हुए बताया कि केसरिया साहस और शक्ति का प्रतीक है, सफेद शांति और सौहार्द का, हरा प्रकृति और समृद्धि का तथा नीला धर्म चक्र के माध्यम से संतुलन और सार्वभौमिक कल्याण का संदेश देता है।
पुनीत वर्धन गुप्ता ने कहा कि बीमारियों से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्राकृतिक और जैविक कृषि को अपनाना अनिवार्य है



You may also like

Leave a Comment