Tuesday, March 3, 2026 |
Home » राजस्थान में 2.69 करोड़ ग्राहकों के साथ Jio सबसे आगे, सितम्बर में जोड़े 79000 से ज्यादा नए उपभोक्ता

राजस्थान में 2.69 करोड़ ग्राहकों के साथ Jio सबसे आगे, सितम्बर में जोड़े 79000 से ज्यादा नए उपभोक्ता

राज्य में Wireless और Wireline दोनों Segments में Jio बना Number-1 Operator

by Business Remedies
0 comments
Jio

जयपुर। Reliance Jio ने राजस्थान के Telecom बाजार में अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। अत्याधुनिक 5G Network के विस्तार के साथ, Jio ने सितम्बर 2025 में 79,406 नए Mobile उपभोक्ता जोड़े हैं। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की नवीनतम Report के अनुसार, राज्य में Jio के कुल Wireless उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 2.69 करोड़ हो गई है, जिससे वह स्पष्ट रूप से Number-1 Operator बना हुआ है।

वहीं, BSNL ने 13,134 नए उपभोक्ता जोड़े, जबकि Vodafone Idea और Airtel ने क्रमशः 1.20 लाख और 47,181 उपभोक्ताओं को खोया। सितम्बर में राजस्थान का कुल Wireless उपभोक्ता आधार 6.46 करोड़ तक पहुंच गया है।

Wireline और Fixed Wireless Segment में भी Jio का वर्चस्व बरकरार है। राज्य में Jio के इस श्रेणी में 11.2 लाख उपभोक्ता हैं, जो Airtel के 4.88 लाख और Vodafone के 10,225 ग्राहकों से कहीं अधिक हैं। राजस्थान में कुल Wireline और Fixed Wireless उपभोक्ताओं की संख्या अब 20 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि Jio राजस्थान में Wireless और Wireline – दोनों ही श्रेणियों में सबसे अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता बना हुआ है।



You may also like

Leave a Comment