Wednesday, May 20, 2026 |
Home Metro City Specialउपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रोडवेज व निजी बसों का किया औचक निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रोडवेज व निजी बसों का किया औचक निरीक्षण

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. बैरवा ने सीकर प्रवास से जयपुर लौटते समय चौमू बायपास पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों तथा दो निजी स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों में पाई गई कुछ तकनीकी एवं संचालन संबंधी कमियों की जानकारी चालक एवं परिचालक को दी गई तथा उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बसों का नियमित निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जैसलमेर जैसी किसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सडक़ परिवहन सेवाएं आधुनिक, सुरक्षित और जनहितकारी बनें।



You may also like

Leave a Comment