Friday, July 17, 2026 |
Home Metro City Specialयूजर चार्ज के विरोध में 15 अक्टूबर को शहीद स्मारक पर व्यापारी देंगे धरना प्रदर्शन

यूजर चार्ज के विरोध में 15 अक्टूबर को शहीद स्मारक पर व्यापारी देंगे धरना प्रदर्शन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा 13 अगस्त 2025 से राजस्थान की समस्त कृषि मंडियों पर लगाये गये यूजर चार्ज से पीडि़त व्यापारीगण संयुक्त रूप से यूजर चार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व व्यापारियों पर अनैतिक चार्ज लगाकर जो काला कानून राज्य सरकार द्वारा लगाने के विरोध में 15 अक्टूबर 2025 को शहीद स्मारक पर मध्यान्ह 12.00 बजे धरना प्रदर्शन कर एवं व्यापारी वर्ग की समस्याओं को राज्य सरकार को अवगत करवाने हेतु ज्ञापन दिया जायेगा।
रामचरण नाटाणी अध्यक्ष , अविनाश जैन मंत्री , सतीश पापडीवाल सहमंत्री, राजधानी उपज कृषि मंडी एवं मयंक ठाकुरिया अध्यक्ष सूरजपुर मंडी ने बताया कि उक्त धरना प्रदर्शन में राजस्थान की समस्त यूजर चार्ज से पीडि़त मंडियों के व्यापारीगण पधार रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment