Sunday, July 12, 2026 |
Home Metro City Specialआरएसए प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्युत मंत्री एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर से भेंट की

आरएसए प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्युत मंत्री एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर से भेंट की

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान सोलर एसोसिएशन (आरएसए) के प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय विद्युत मंत्री एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर से मिलने का सौभाग्य और सम्मान प्राप्त हुआ।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष सुनील बंसल एवं सीईओ नितिन अग्रवाल ने किया। साथ ही प्रमुख आरएसए सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में राजस्थान के सौर क्षेत्र से जुड़े मुख्य मुद्दों और अवसरों पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल थे,
> ट्रांसमिशन अवसंरचना की सीमाएं और निकासी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता।
> डेवलपर्स द्वारा झेली जा रही करटेलमेंट चुनौतियां।
> लंबित स्वीकृतियां एवं अनुमतियां, जो परियोजनाओं में विलंब कर रही हैं।
> ओपन एक्सेस और आरपीओ दायित्वों पर नीतिगत स्पष्टता।
> डिस्ट्रीब्यूटेड जेनरेशन में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का उपयोग।
मंत्री ने सभी चिंताओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसमें शामिल हैं,
> ट्रांसमिशन नेटवर्क का तेज़ विस्तार।
> संबंधित प्राधिकरणों के साथ करटेलमेंट समस्याओं का समाधान।
> परियोजना स्वीकृति प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाना।
> राजस्थान को सौर ऊर्जा में अग्रणी बनाए रखने के लिए नीतिगत समर्थन।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि (BESS) और डिस्ट्रीब्यूटेड सिस्टम में उसके उपयोगपर स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
मंत्री का यह मार्गदर्शन और प्रोत्साहन, राजस्थान सोलर एसोसिएशन को सौर ऊर्जा विकास और भारत की अक्षय ऊर्जा दृष्टि को साकार करने के प्रयासों में निरंतर प्रेरित करेगा।



You may also like

Leave a Comment