Saturday, July 25, 2026 |
Home TourismAir India Group ने NAVI MUMBAI INTERNATIONAL AIRPORT से संचालन के लिए ठोस योजनाओं का अनावरण किया

Air India Group ने NAVI MUMBAI INTERNATIONAL AIRPORT से संचालन के लिए ठोस योजनाओं का अनावरण किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरूग्राम Air India Group  ने आज Adani Airport Holdings Limited द्वारा संचालित NAVI MUMBAI INTERNATIONAL AIRPORT से कमर्शियल उड़ानों का संचालन शुरू करने की योजनाओं का ऐलान किया, जिसकी शुरूआत एयरपोर्ट संचालन के पहले चरण से होगी। यह साझेदारी डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा भारत के विकास को गति प्रदान कर 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एयर पैसेंजर मार्केट बनाने की एअर इंडिया गु्रप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नए एयरपोर्ट संचालन के शुरूआती चरण में, Air India  Group की वैल्यू कैरियर, एअर इंडिया एक्सप्रेस- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना 20 प्रस्थान या 40 एयर ट्रैफिक मुवमेन्ट्स का संचालन करते हुए, इसे भारत के 15 शहरों के साथ जोड़ेगी।

Air India Group ने 2026 के मध्य तक रोजाना 55 प्रस्थान (110 एटीएम) तक पैमाना बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसमें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना 5 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल होंगी। 2026 की सर्दियों तक एअर इंडिया ग्रुप ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना 60 प्रस्थान (120 एटीएम) तक विस्तार का लक्ष्य रखा है। अपने संचालन के विस्तार द्वारा ग्रुप मुख्य डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल गंतव्यों के यात्रियों को कनेक्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैम्पबैल विल्सन, चीफ एक्जिक्टिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एअर इंडिया ने कहा कि हमें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालन शुरू करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, क्योंकि मुंबई दुनिया के उन शहरों की श्रेणी में शामिल हो चुका है जहां एक से अधिक हवाई अड्डे हैं। हमें खुशी है कि हमें एनएमआईए को ऐसा पॉइन्ट बनाने के लिए अडानी एयरपोर्ट्स के साथ काम करने का अवसर मिला है, जो इसे न सिर्फ शेष भारत से जोड़ेगा, बल्कि महत्वपूर्ण भोगौलिक लोकेशन के चलते यात्रियों एवं कार्गो के लिए मुख्य ग्लोबल ट्रांजिट हब भी बन जाएगा। एअर इंडिया गु्रप में हमें गर्व है कि हम पश्चिम को पूर्व से कनेक्ट करने में अग्रणी हैं तथा एनएमआईए में हमारा विस्तार भारत को वैश्विक विमानन हब के रूप में विकसित करने में योगदान देगा।’ अरूण बंसल, चीफ एक्जक्टिव ऑफिसर, Adani Airport Holdings Limited ने कहा कि NAVI MUMBAI INTERNATIONAL AIRPORT पर हमारे महत्वपूर्ण एयरलाइन्स पार्टनर्स में से एक के रूप में एअर इंडिया गु्रप का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। उनकी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाएं और विश्वस्तरीय दृष्टिकोण एनएमआईए को वैश्विक विमानन में बेंचमार्क बनाने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। यह साझेदारी मुंबई की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी तथा भारत की दोहरी-एयरपोर्ट योजना को सशक्त बनाएगी। साथ ही एनएमआईए द्वारा आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाए जाने से यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिलेगा, जो आने वाले दशकों में यात्रियों को यात्रा का उत्कृष्ट एवं सहज अनुभव प्रदान करेगा।



You may also like

Leave a Comment